Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

बाथरूम में कैमरा लगा महिलाओं के बनाए वीडियो, देहरादून के फेमस रेस्टोरेंट में हुआ ‘कांड’

Anandam Restaurant Hidden Camera Dehradun: रेस्टोरेंट में खाना खाने गई एक महिला वॉशरूम गई तो उसकी नजर छत पर पड़ गई। छत की सीलिंग टूटी थी और उसमें एक कैमरा छिपाया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Aug 17, 2024 10:00
Anandam Restaurant Hidden Camera Dehradun

Dehradun Anandam Restraunt Hidden Camera in Washroom: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। मगर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाली खबर मिली है। एक फेमस रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम कैमरा छिपाया गया था। इस कैमरे में महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था। इस खुलासे के बाद पूरे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वॉशरूम में छिपाया कैमरा

ये मामला देहरादून के आनंदम रेस्टोरेंट का है। इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले विनोद नामक कर्मचारी ने अपना कैमरा महिला वॉशरूम में छिपा रखा था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वॉशरूम की सीलिंग थोड़ी सी टूटी हुई है और इसमें मोबाइल छिपाया गया है। मोबाइल का कैमरा नीचे की तरफ है और इसका वीडियो ऑन है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दुकानों-मॉल में तोड़फोड़, कारें फूंकीं, इंटरनेट भी बंद; उदयपुर में क्यों भड़की हिंसा? देखें Video

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल आनंदम रेस्टोरेंट में गई एक महिला वॉशरूम गई एक महिला की इस पर नजर पड़ गई। महिला ने इसके बारे में सभी को आगाह किया। कुछ ही देर में रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग भड़क गए और उन्होंने मैनेजर का घेराव कर लिया। रेस्टोरेंट में मौजूद लोग मैनेजर से सवाल पूछ रहे हैं। मगर उसके पास कोई जवाब नहीं है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और फोन उतारने पर पता चला कि यह फोन रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी विनोद का है।

---विज्ञापन---

रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को फोन में वॉशरूम के कई वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मामले पर FIR लिखकर आरोपी विनोद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सबूत के तौर पर फोन भी जमा कर लिया है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। कई लोग रेस्टोरेंट की इस लापरवाही का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक और भीषण ट्रेन हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार; पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस

First published on: Aug 17, 2024 10:00 AM

संबंधित खबरें