---विज्ञापन---

Uber Driver Viral Video: गाड़ी चलाते वक्त ऐसा क्या कर रहा था ड्राइवर, मुंबई पुलिस से करनी पड़ी शिकायत

Uber Driver Viral Video : मुंबई के एक Uber ड्राइवर की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई है। उस पर 'घोर लापरवाही' बरतते हुए गाड़ी चलाने का आरोप है।

---विज्ञापन---

Uber Driver Viral Video: मेट्रो सिटी में सफर करने के लिए अक्सर लोग Ola या Uber का सहारा लेते हैं। बुक करने के कुछ ही देर बाद कैब आ जाती है। हालांकि कुछ घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं, जिसमें UBER ड्राइवर गलती करते हुए पकड़े गए हैं और यात्रियों की जान जोखिम में डाल चुके हैं।  मुंबई के एक शख्स ने ऐसी ही एक शिकायत Uber ड्राइवर की मुंबई पुलिस से की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @snakeyesV1 नामक यूजर ने Uber ड्राइवर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कार चलाते हुए मोबाइल चला रहा था। वीडियो मेंं कार सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। ड्राइवर के कान में इयरबड्स लगे हुए हैं और एक हाथ में मोबाइल फोन है। ड्राइवर बार-बार मोबाइल की स्क्रीन देख रहा है।

---विज्ञापन---

वीडियो शेयर कर यूजर ने मुंबई पुलिस से शिकायत की और लिखा कि मैं यात्रा करने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं, क्योंकि आजकल ड्राइवर खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहे हैं। यह ड्राइवर अपने फोन को गोद में रखकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा है। यूजर ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस और Uber को भी टैग किया है।

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस ने इसका जवाब देते हुए गाड़ी और यात्रा की जानकारी मांगी है। वहीं Uber ने जवाब देते हुए कहा है कि आप इसकी शिकायत तुरंत Uber से कर सकते हैं। यह शिकायत कैसे करनी है Uber ने इसकी भी जानकारी दी है। ऊपर दिए गए फोटो में आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये क्या पागलपन है? तीन घंटे तक बर्फ के बॉक्स में खड़ा रहा शख्स, जानिए क्यों?

---विज्ञापन---

देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं । एक ने लिखा कि मैं होता तो दो बार उससे फ़ोन बंद करने के लिए कहता है और तब भी वह फोन बंद न करता तो मैं उस कार से उतर जाता। एक ने लिखा कि गाड़ी चलाते वक्त वीडियो देखना काफी खतरनाक हो सकता है, यह मूर्खता है। एक ने लिखा कि इस तरह बड़े हादसे हो जाते हैं, सावधानी बहुत जरूरी है।

First published on: Jan 07, 2024 06:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola