‘सात समंदर पार’ गाने पर लड़के ने किया दिल छू लेने वाला डांस, Video देख कहेंगे- एंटरटेनमेंट का फुलडोज

Unique Dance Video Viral: आपने इंस्टाग्राम पर कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस डांस वीडियो को देखकर मजा ही आ जाएगा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Dance Video on Divya Bharti Song Saat Samundar Paar: देश के नौजवानों में गजब का टैलेंट है, इसमें कोई 2 राय नहीं, लेकिन एक युवक का टैलेंट देखकर आंखें खुली रही जाएंगी। आपने इंस्टाग्राम पर कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस डांस वीडियो को देखकर मजा ही आ जाएगा। लड़के ने दिव्या भारत के गाने ‘सात समंदर पार’ गाने पर गजब के स्टेप्स किए हैं। यह डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि लड़के ने जिस स्पीड से अपने हाथों और बाजुओं को घुमाया है, उसे देखकर लोग इसे पंखा, ड्रोन, पक्षी पता नहीं क्या-क्या कर रहे हैं, लेकिन जो भी है, टैलेंट गजब का है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नामक लड़के ने शेयर किया। इस वीडियो को अब तक करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने लाइक करते हुए रि-पोस्ट भी किया। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। लड़का जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती का सात समंदर पार गाना है, जो विश्वात्मा मूवी का है। इस गाने में एक्ट्रेस दिव्या भारती ने भी गजब का डांस किया था, जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं महज 21 सेकेंड की ट्यून पर इस लड़के ने भी ऐसा गजब का डांस करके लोगों का दिल जीत लिया। एंटरटेनमेंट का फुलडोज कह सकते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news 24 whatsapp channel

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स ने वीडियो को काफी पसंद किया है। यूजर्स ने वीडियो देखकर कमेंट भी किया। एक यूजर ने लिखा कि उड़ने ही वाला था, क्या इसकी हड्डियां नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह तो अपने आप में ड्रोन है। एक यूजर ने लिखा कि और जरा तेजी से हाथों को घुमाता तो हवा में ही उड़ने लगता। एक यूजर ने लिखा कि इसके हाथों की क्या स्पीड है, सचमुच में यह देखकर काफी हैरान हूं। वहीं एक यूजर ने दिमाग चकराने वाली इमोजी पोस्ट की। इसके अलावा यूजर्स युवक के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देश के युवाओं में गजब का टैलेंट हैं। इन्हें मंच मिल जाए तो वे इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम चमका सकते हैं।

First published on: Nov 23, 2023 02:51 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें