Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

टिकटॉक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पिंजरे में शेर ने शख्स पर किया हमला, ऐसे बची जान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शख्स टिकटॉक वीडियो बनाते समय शेर के पिंजरे में घुस गया। इसके बाद शेर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Ankita Pandey Updated: Jan 21, 2025 22:56

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति टिकटॉक वीडियो बनाते समय पिंजरे में बंद शेर का शिकार बन गया। यह घटना तब हुई जब युवक ने बिना अनुमति के शेर के पिंजरे में प्रवेश किया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अजीम के रूप में हुई है। अजीम ने फार्म मालिक की अनुमति के बिना शेर के पिंजरे में प्रवेश किया और वायरल वीडियो बनाने के लिए शेर के पास जाने की कोशिश की।

वीडियो के चक्कर में फंसी जान

पुलिस ने बताया कि अजीम शेर के पिंजरे में वीडियो बनाने गए थे। जैसे ही अजीम मोबाइल फोन लेकर शेर के करीब गए, शेर ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में शेर ने उसके सिर, चेहरे और बाजुओं पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बता दें कि इस घटना के समय, फार्म का मालिक शेर के पिंजरे के पास मौजूद नहीं था। अजीम की चीख सुनकर फार्म मालिक वहां पहुंचा और उसे शेर के चंगुल से बचाया। घायल अजीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

फार्म मालिक पर होगी कार्रवाई

इस घटना के बाद, फार्म मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा फार्म मालिक का लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया गया है। पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि देश में शेर, चीता, बाघ, प्यूमा और जगुआर जैसे पांच बड़े जानवरों को पालने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। हालांकि, पिछले 70 वर्षों में इन जानवरों को पालने से संबंधित कोई कानून नहीं था, जिसके कारण ये जानवर कई बार निजी घरों में पाए गए।

उन्होंने कहा कि टिकटॉक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन जानवरों को दिखाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इन जानवरों को पालने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिसके तहत इन्हें शहर की सीमाओं से बाहर रखा जाना चाहिए। मालिकों को इन जानवरों को ट्रांसफर करने के लिए समय दिया जाएगा, और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – Viral Video: मजे के चक्कर में पड़ गए लेने के देने; सुपर-ग्लू से प्रैंक करना पड़ा भारी

First published on: Jan 21, 2025 10:56 PM

संबंधित खबरें