Shivraj Singh Chouhan मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों से मुक्त होते ही खेत में करते दिखे काम, खुद शेयर किया Video

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त होते ही शिवराज सिंह चौहान का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan Tractor Driving Video: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने X अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा कि अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है…धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में वे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हुए हैं। इसके बाद वे फिलहाल अपनी निजी जिंदगी में फुरसत के पल बिता रहे हैं।

 

विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर प्रोफाइल भी बदला

दूसरी ओर, शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला लिया है। उन्होंने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अपडेट करते हुए खुद को ‘मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट पर पोस्ट लिखकर मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्रतिभाशाली मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्‍वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मोहन यादव मध्य प्रदेश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जनकल्याणकारी काम करते हुए नए कीर्तिमान रचेंगे। नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ