Viral Video : रील बनाने के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं? दूसरों को परेशान कर डांस करना हो या पब्लिक प्लेस पर अजीब हरकतें, तरह-तरह के प्रैंक हों या रील के लिए खतरनाक स्टंट करना, सब सोशल मीडिया पर फेमस होने और लाइक्स के लिए हो रहे हैं। स्थिति तो ये है कि किसी को घायल या तड़पता देखकर लोग पहले वीडियो बनाते हैं फिर मदद की सोचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक, युवतियों के एक ग्रुप की लड़ाई चल रही है। बीच सड़क पर मारामारी हो रही है और बड़ी संख्या में लोग तमाशा देख रहे हैं। इसी बीच एक लड़की यहीं पर रील और व्लॉग बनाने लगी। वह लड़ाई के सामने ही वीडियो बनवाने लगी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।
शिमला का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो शेयर कर @iNikhilsaini नाम के X यूजर ने लिखा कि पिछले 2-3 वर्षों में, शिमला का रिज क्रिंज गतिविधियों के लिए हॉटस्पॉट बन गया है। इस जगह पर रील बनाने वालों ने कब्जा कर लिया है और रोजाना ऐसे बकवास वीडियो बनाए जाते हैं। वीडियो में लड़ाई के दौरान लड़की रील बना रही है। लड़ाई को रोकने की जगह वह इसे वायरल करना चाहती है। स्थानीय प्रशासन से अपील है कि लड़ाई करने वालों और रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसे देखकर मजा आ गया। एक ने लिखा कि सर्द माहौल में एक लाठी इन लोगों पर भांज दी जाए तो ये लोग कई दिन सेल्फी लेने से कतराएंगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस जगह का सम्मान करना चाहिए और संरक्षित करना चाहिए। ऐसे चिंटुओं को रोकने के लिए कम से कम वहां एक होम गार्ड या पुलिसकर्मी तैनात किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : फोन चलाने में मस्त हुई ‘दीदी’, बच्चे को सामने से उठा ले गया शख्स; वीडियो में कैद हुआ सबक
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग जाकर जगह को बदनाम करते हैं, साथ ही अपने राज्य का नाम भी खराब करते हैं। ऐसे लोगों को वहां से भगा देना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे छपरी लोगों को बैन कर देना चाहिए। आएं तो लट्ठ बजाकर वापस भेजना चाहिए। पूरे हिमाचल को इन्होंने बर्बाद कर दिया है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
21 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines