सीमा हैदर को क्या सच में पीटा, चेहरा सूजा? वायरल वीडियो की सच्चाई आ गई सामने

Seema Haider Viral Video : वायरल वीडियो में दिखाया गया कि सीमा हैदर के चेहरे पर चोट लगी हुई है, उनका चेहरे में सूजन है। दावा किया गया है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच मारपीट हुई है। जानें क्या है सच्चाई!

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसको लेकर दावा किया गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच मारपीट हुई है। वीडियो में सीमा हैदर घायल दिखाई दे रही हैं। हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीमा हैदर का चेहरा फूला हुआ है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में वह अपने शरीर पर अन्य जगहों पर लगे चोट के निशान को दिखा रही हैं। हालांकि अब इस वीडियो की कुछ और ही सच्चाई सामने आई है।


बताया गया कि यह वीडियो फेक है और किसी पाकिस्तानी युट्यूबर ने सीमा को बदनाम करने के लिए इस वीडियो को बनवाया है। सीमा और सचिन की मदद करने वाले वकील एपी सिंह ने कहा है कि सचिन और सीमा आराम से रह रहे हैं। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है और ना ही उनके बीच कोई मारपीट हुई है।

एपी सिंह ने कहा कि यह वीडियो AI के जरिये बनाया गया है। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूब चैनल वाले ऐसा कर रहे हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ