Rajasthan Bundi Bride Escape: आपने अक्सर लुटेरी दुल्हन के बारे में सुना होगा। लुटेरी दुल्हन की कई वारदातें आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन आज पहली बार जहरीली दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के 15 दिन बाद ससुराल वालों को जहरीला पदार्थ देकर दुल्हन घर से फरार हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घर वालों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
6 लोगों की हालत गंभीर
राजस्थान के बूंदी जिले में एक नई नवेली दुल्हन अपने पति और सास- ससुर सहित ससुराल के 6 सदस्यों के साथ रहती थी। बीती रात सभी को जहरीला पदार्थ देकर दुल्हन घर से भाग निकली। मामला बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के घारघडी गांव का है। परिवार के सभी 6 सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दबलाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- मकड़ी ने काटा तो सड़ने लगा शरीर, डॉक्टर के पास पहुंचा तो सच्चाई जान चौंक उठा शख्स
नाता प्रथा के तहत हुई थी शादी
दरअसल दबलाना थाना क्षेत्र के रहने वाले दुर्गा शंकर की 15 दिन पहले शादी हुई थी। उन्होंने भीमगंजमंडी की निवासी मंजू गुर्जर के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी नाता प्रथा के तहत हुई थी। मंजू पहले से शादीशुदा थी। ऐसे में दुर्गा शंकर ने मंजू के ससुराल वालों को 8 लाख 40 हजार रुपये देकर समझौता किया और मंजू से शादी रचा ली।
बाइक लेकर फरार हो गई दुल्हन
ग्राम पंचायत रोनिजा के पूर्व सरपंच कैलाश चंद गुर्जर ने बताया कि शादी के बाद से वह अच्छी तरह रह रही थी। परिवार में किसी तरह का झगड़ा या अनबन भी नही था। 11 की सितंबर की रात मंजू की मां उससे मिलने आई और मंजू को एक पुड़िया थमा कर चली गई। परिवार के पूछने पर मंजू ने बताया कि ये मातेश्वरी की भभूति है। खबरों की मानें तो मंजू ने रात को खाना बनाया और खाने में कुछ मिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी लोग एक-एक करके बेहोश होने लगे। सबके बेहोश होने के बाद आधी रात में मंजू ने एक बैग उठाया और बाइक लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
जहरीले खाना खाने की वजह से मंजू का पति दुर्गा शंकर, ससुर कान्हा, सास कैलाशी, जेठ मुखराज, जेठानी रेशमा और उनका छोटा बच्चा भी बेहोश हो गया था। सभी को आनन-फानन में बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंजू के खिलाफ शिकायत दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर बनाती थी रील
बता दें कि मंजू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। वो अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी। सोशल मीडिया पर मंजू के काफी फॉलोवर्स हैं। हालांकि मंजू का रील बनाना सास को बिल्कुल रास नहीं आता था। मंजू की सास ने कई बार उसे रील बनाने से मना किया था। मुमकिन है कि सास की मनाही मंजू को नगंवार गुजरी और वो घर छोड़कर भाग गई। हालांकि पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- डायन बताकर दो महिलाओं के कपड़े उतारे..बुरी तरह पीटा, फिर ऐसे ले ली जान, गुस्से से भर देगा ये Video
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
18 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines