मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे ये बीजेपी नेता बन गए बस कंडक्टर! सवारी के लिए लगाई आवाज; देखिये वीडियो

किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माने जा रहे थे, जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Kirodi Lal meena

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला तो कई नेताओं को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया जा रहा था उसमें पूर्व राजयसभा सासंद और विधायक किरोड़ी लाल मीणा का भी नाम शामिल था। हालांकि भजन लाल को मुख्यमंत्री चुन लिया गया और शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो चुका है। अब किरोणी लाल मीणा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बस के दरवाजे पर कंडक्टर की तरह खड़े हैं और सवारी के आवाज दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किरोणी लाल मीणा कई समर्थको के साथ एक बस पर सवार हैं। वह बस के दरवाजे पर खड़े है, इसी दौरान वह सवारी के लिए कंडक्टर की तरह आवाज देने लगे। सवारियों के लिए आवाज देते किरोणी लाल मीणा को देख उनके समर्थन हंसी नहीं रो पाए और किराया भी पूछ लिया।

जब समर्थकों ने बस का किराया पूछा तो किरोणी लाल बस मुस्कुरा दिए और बोले फ्री फ्री फ्री। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बाबा किरोड़ी जैसा नेता हिंदुस्तान की राजनीति में शायद ही कोई हो, पार्टी द्वारा इग्नोर करने के बाद भी अपने ही अंदाज में खुश-मिजाज बाबा आम आदमी की तरह अपने घर से शपथ ग्रहण समारोह तक यात्रा का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

देखिए वीडियो

https://twitter.com/sunilja11163624/status/1735691657545498628

एक अन्य ने लिखा कि बाबा मनमौजी हैं, इस वजह से धरातल पर इनकी ऐसी फैन फॉलोइंग है कि बाबा के एक ही इशारे पर सब कुछ जाम हो जाता है। एक ने लिखा कि पांच साल तक राज्य में संघर्ष करते रहे लेकिन अंत में इन्हें कुछ नहीं मिला। बीजेपी की राजनीति का शिकार हो रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही है कि रोड पर करोड़ी लाल सोते हैं, धरना करोड़ी लाल देते हैं और मुख्यमंत्री भजन लाल को बना दिया गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद खुद करोड़ी लाल मीणा ने बच्ची से फोन पर बात की थी और मिलने का वादा किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ