---विज्ञापन---

अरे! क्या सच में पानीपूरी वाले को 40 लाख रुपये कमाने पर मिला GST नोटिस? ये रही सच्चाई

Viral GST Notice : सोशल मीडिया पर एक GST नोटिस वायरल हो रही । दावा किया जा रहा है कि ये नोटिस एक पानीपूरी वेंडर को मिली है। यहां जानें क्या है इसकी सच्चाई?

---विज्ञापन---

Viral GST Notice : सोशल मीडिया पर एक GST नोटिस वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ये नोटिस 40 लाख रुपये का पानीपूरी बेचने वाले वेंडर को मिला है। हर कोई इस पर हैरानी जता रहा है कि क्या एक पानीपूरी वाला 40 लाख रुपये कमाता है? सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन क्या सच में पानीपूरी वाले को 40 लाख का GST नोटिस मिला है? क्या है इसकी सच्चाई? आइये जानते हैं।

तमिलनाडु के एक पानीपुरी विक्रेता को जीएसटी अधिकारियों से नोटिस मिला है क्योंकि उसने कथित तौर पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट लिया था। जांच में पता चला कि नोटिस सही है लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये नोटिस किसी पानीपूरी वाले वेंडर को नहीं बल्कि एक होटल को जारी किया गया था।

---विज्ञापन---

इंडिया टूडे के अनुसार, तमिलनाडु जीएसटी विभाग के एक सूत्र ने बताया कि नोटिस को गलत तरीके से पेश किया गया। इसका उद्देश्य दुकानदार को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने और जीएसटी नंबर प्राप्त करके जीएसटी के दायरे में आने के लिए सूचित करना था। यह भी बताया कि इस पर दुकानदार ने सहमति जताई थी।


सोशल मीडिया पर यह नोटिस तब वायरल हुआ जब स्टैंड-अप कॉमेडियन जगदीश चतुर्वेदी ने इसकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “पानीपुरी वाला 40 लाख रुपये सालाना कमाता है और उसे आयकर नोटिस मिला है।” इस पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई, जिसमें लोग पानीपूरी वाले की कमाई से अपनी कमाई की तुलना करने लगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नहीं ठीक हो रहा था टूटा सिंकहोल, एक टूटी कुर्सी ने अधिकारियों की उड़ाई नींद

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नौकरी करने से अच्छा है कि पानीपूरी के स्टॉल में पैसे खर्च करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बताओ इसे 40 लाख रुपये ऑनलाइन मिले हैं तो ये नगद पैसे कैसे लेता होगा? एक ने लिखा कि पानीपूरी वाले की कमाई सामने आ गई, इससे कई लोगों को अपनी क्षमता का अंदाजा हो गया होगा।

First published on: Jan 05, 2025 06:43 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola