Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल; कैंपस में पार हुईं शर्म लिहाज की हदें

Viral Video : वायरल वीडियो नोएडा की यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है, वीडियो में एक छात्र और एक छात्रा अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 6, 2024 14:30
Noida Viral Video

Viral Video : नोएडा की कुछ यूनिवर्सिटी के छात्र अक्सर अपने कारनामों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। छात्रों के कारनामों पर पुलिस कई बार कार्रवाई भी कर चुकी है। इसी बीच वीडियो सामने आया है, जिसमें यूनिवर्सिटी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सारी हदें पार कर दी हैं। बताया जा रहा है कि अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र और एक छात्रा यूनिवर्सिटी की एक सुनसान जगह पर किस कर रहे हैं। दोनों किस करने में इतने मशगूल हो गए हैं कि उन्हें होश ही नहीं है कि कोई उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर कब तक यूनिवर्सिटी का प्रशासन चुप रहेगा और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

वायरल हो रहा है वीडियो 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वीडियो नोएडा की किस यूनिवर्सिटी का है। सोशल मीडिया पर तमाम तमाम लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस तरह किसी का वीडियो रिकॉर्ड करना कानूनन अपराध है तो वहीं कुछ का कहना है कि इन छात्रों पर अब कड़ी कार्रवाई बहुत जरूरी है।

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

वायरल वीडियो आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि यूनिवर्सिटी में सबकुछ लीगल हो चुका है, क्लासरूम और कैंपस रोमांस का अड्डा बन गया है, आखिर कब नींद खुलेगी? एक अन्य ने लिखा कि ऐसे छात्रों पर कड़ी कार्रवाई हो और यूनिवर्सिटी पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि नोएडा की दो तीन यूनिवर्सिटी ऐसी हैं, जो अक्सर विवादों में रहती हैं, किसी को नाम पूछने की जरूरत है क्या?

यह भी पढ़ें : हाथ में ‘बालम थानेदार’ की पिस्टल लेकर लड़की ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पश्चिमी सभ्यता हमारे यहां इस कदर हावी हो रही है कि लोग शिक्षा के मंदिर की भी गरिमा नहीं रख पा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, इन्हें सबक सिखाया जाना बहुत जरूरी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ये मामला कब का और कहां का है।

First published on: Aug 06, 2024 02:30 PM

संबंधित खबरें