America Crime: अमेरिका में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो न्यूयॉर्क शहर का है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क से जा रही है। अचानक पीछे से एक नकाबपोश शख्स आता है। वह महिला पर अचानक हमला कर देता है। आरोप है कि उसने महिला से रेप भी किया है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम, 2 यूक्रेनी अधिकारी बर्खास्त
एनवाईपीडी यानी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने वीडियो वायरल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया है कि ये वीडियो न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर जा रही है। अचानक पीछे से एक नकाबपोश शख्स आकर अपनी बेल्ट निकालता है। वह महिला पर हमला कर देता है। गले में डालकर महिला को जमीन पर पटक देता है। इसके बाद आरोपी महिला को सड़क पर खड़ी दो कारों के बीच घसीटते हुए ले जाता है। इसके बाद महिला से रेप करता है। पीड़ित महिला की उम्र 45 साल बताई जा रही है।
महिला का जानकार बताया जा रहा आरोपी
बताया जा रहा है कि वारदात ईस्ट 152 स्ट्रीट एंड थर्ड एवेन्यू पर सुबह करीब 3 बजे हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने जल्द आरोपी का पता लगाने की मांग पुलिस से की है। वहीं, पुलिस सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम मेलरोस है, वह एवेन्यू की तरफ भागता दिखता है। जिसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। पता ये भी लगा है कि आरोपी महिला का जानकार था। दोनों को एक-दूसरे के रूटीन का पता था। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines