---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

मुंबई में पानीपुरी का आया नया अवतार, ‘कॉम्बैट स्टाइल’ गोलगप्पे ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का पानीपुरी परोसने का अनोखा ‘कॉम्बैट स्टाइल’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वॉटर गन से जलजीरा भरने का यह मजेदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Author Edited By : Palak Saxena
Updated: Feb 24, 2026 17:12

मुंबई की सड़कों पर पानीपुरी का स्वाद तो पहले भी लोगों का दिल जीतता रहा है, लेकिन इस बार अंदाज ने बाज़ी मार ली है. शहर के एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने पारंपरिक तरीके को छोड़कर पानीपुरी परोसने का ऐसा ‘कॉम्बैट वर्जन’ पेश किया है, जिसने सोशल मीडिया पर ट्रेंड पकड़ लिया है. जलजीरा अब कटोरी या करछी से नहीं, बल्कि वॉटर गन से भरा जा रहा है और यही ट्विस्ट लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

इस वायरल वीडियो को मुंबई की व्लॉगर साक्षी गढ़ावे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद देखते ही देखते यह क्लिप हजारों लाइक्स और शेयर बटोरने लगी. कैप्शन में उन्होंने इसे “पानीपुरी का फाइटर वर्जन” बताया, और सच कहें तो वीडियो भी किसी फूड स्टॉल से ज्यादा एक परफॉर्मेंस शो जैसा लगता है.

---विज्ञापन---

वॉटर गन से ‘निशाना’ लगाकर जलजीरा

वीडियो में वेंडर डार्क आउटफिट और कॉम्बैट लुक में नजर आता है. वह पहले गोलगप्पों में मसालेदार आलू-चना मिश्रण भरता है, फिर रंगीन सुपर-सोकर वॉटर गन से जलजीरा सीधा पुरी के अंदर ‘टारगेट’ करता है. कुछ शॉट्स में वह ग्राहकों के मुंह में भी स्प्रे करता दिखता है, जिसे देखकर आसपास खड़े लोग हंसते और चीयर करते नजर आते हैं.

यह अंदाज सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक लाइव शो जैसा अनुभव देता है जहां हर पुरी के साथ एंटरटेनमेंट फ्री मिलता है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर छाया ‘कॉम्बैट पानीपुरी’

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे “फूड स्टार्टअप का नया आइडिया” बताया, तो किसी ने लिखा कि यह कॉन्सेप्ट थीम बेस्ड फूड ट्रक में बदला जा सकता है. कई लोगों ने वेंडर के आत्मविश्वास और स्टाइल की तारीफ की, तो कुछ ने इसे “देसी स्ट्रीट फूड का मॉडर्न अवतार” कहा.

पानीपुरी का स्वाद भले ही वही खट्टा-तीखा और चटपटा हो, लेकिन परोसने के इस अलग अंदाज ने इसे पूरी तरह से नया अनुभव बना दिया है. अब सवाल यह है क्या आने वाले दिनों में और भी स्ट्रीट फूड ऐसे ‘परफॉर्मेंस मोड’ में नजर आएंगे? फिलहाल तो ‘कॉम्बैट पानीपुरी’ इंटरनेट की नई फूड सेंसेशन बन चुकी है.

First published on: Feb 24, 2026 05:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.