Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

फ्लाइट के टॉयलेट को यात्री ने बनाया मिनी जिम, उड़ते प्लेन में पूरी की 5 km की जॉगिंग; वीडियो वायरल

11 घंटे की फ्लाइट के दौरान एक शख्स ने विमान के छोटे से टॉयलेट में ही 5 किलोमीटर दौड़ पूरी कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए और कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 6, 2026 16:22

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स लंबी फ्लाइट के दौरान विमान के छोटे से टॉयलेट को ही अपना फिटनेस जोन बना लेता है और वहीं दौड़ना शुरू कर देता है.

दरअसल, यह वीडियो जर्मनी के बर्लिन के एंड्योरेंस एथलीट और कंटेंट क्रिएटर डोम स्ट्रोह (Dom Stroh) ने शेयर किया है. वह 11 घंटे की लंबी फ्लाइट में थे और उन्होंने सोचा कि इस दौरान 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की जाए. इसके लिए उन्होंने विमान के छोटे से वॉशरूम को ही अपना रनिंग स्पेस बना लिया.

---विज्ञापन---

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स टॉयलेट के अंदर बहुत कम जगह में छोटे-छोटे गोल चक्कर लगाते हुए दौड़ रहा है. कभी-कभी वह दिशा बदलने के लिए टॉयलेट सीट पर पैर रखकर मुड़ता भी नजर आता है. वीडियो में एक छोटी स्क्रीन भी दिखाई देती है, जिसमें उसकी रनिंग की दूरी और समय रिकॉर्ड हो रहा है.

हैरानी की बात यह है कि इतनी छोटी जगह में भी उसने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया. वीडियो के अनुसार, उसने करीब एक घंटे से भी कम समय में 5.53 किलोमीटर की दूरी तय कर ली.

---विज्ञापन---

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. किसी ने मजाक में लिखा, “अब समझ आया कि फ्लाइट में टर्बुलेंस क्यों होता है.” वहीं एक यूजर ने पूछा, “क्या आपने सच में एक घंटे तक टॉयलेट ब्लॉक कर रखा था?”

कई लोगों ने कहा कि अगर कोई इतना समय टॉयलेट में लगा दे तो बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पागलपन तो कुछ ने इसे कमाल की फिटनेस बता दिया.

फिलहाल यह अनोखा वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

First published on: Mar 06, 2026 04:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.