Wedding Video Viral: शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोग भावुक होते हैं तो कुछ वीडियो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे चाचा की हरकत देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। एक-एक कर लोग आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर जा रहे हैं। इसी बीच एक चाचा स्टेज पर चढ़े और जोड़े को आशीर्वाद देने लगे। हालांकि इसके बाद वह नेग देने के लिए अपनी पैंट खोलने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा स्टेज पर चढ़े और अपनी पैंट खोलकर एक पोटली निकालते हैं। उसमें से पैसा निकालकर दूल्हा दुल्हन को नेग देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं दे रही हैं।
एक ने लिखा कि मेरी आंख बंद थी भाई, मैंने कुछ देखा ही नहीं। एक ने लिखा कि यार बटुआ लोग कहां-कहां रखते हैं। एक अन्य ने लिखा कि चाचा एकदम देसी हैं। उनके अंदर कोई दिखावट नहीं है। एक ने लिखा कि भाई वह गांव के रहने वाले हैं, गांव के लोग दिखावा नहीं करते, भोले होते हैं। उनका मजाक नहीं बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : पुलिसवाले की हेकड़ी वकील ने निकाली, फेसबुक से सारी हरकतें लाइव कर डालीं, वीडियो वायरल
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हमारे देश के लोग कितने भोले हैं, वेस्टर्न कल्चर से अनजान इनके पास कोई दिखावा नहीं है। एक ने लिखा कि मुझे हंसी तो आ रही है, लेकिन उनकी इस भोली सी हरकत पर दया भी आ रही है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शादी में इस तरह के लोग जरूर होते हैं, ये शुद्ध गांव के लोग हैं, इनका मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines