---विज्ञापन---

ये भी डिजिटल हो गया भाई! QR कोड लगाकर कुंभ पहुंचे ऊंट का वीडियो वायरल, हैरत में पड़ गए लोग

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक ऊंट की पीठ पर लगे QR कोड देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Maha Kumbh Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ है। इस मेले में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। लाखों लोग रोजाना आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में स्टॉल भी लगाए गए हैं और पारंपरिक कपड़े, सेल्फी स्टैंड और ऊंट की सवारी समेत तमाम चीजें उपलब्ध करवाई गई हैं। इसी बीच ऊंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी पीठ पर QR कोड लगा हुआ है।

दुनिया भर से लोग महाकुंभ मेले में पहुंचते हैं और ऊंट की सवारी भी करते हैं। इसके बदले ऊंट का मालिक कुछ पैसे लेता है। डिजिटल इंडिया के इस जमाने में अगर किसी के पास कैश ना हो तो भी ऊंट की सवारी कर सकता है। इसके लिए QR कोड से पेमेंट करना होगा। QR कोड को ऊंट की पीठ पर लगा दिया गया है। इससे ऊंट की सवारी करने वाले लोग आसानी से पेमेंट कर सकें।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि किस तरह डिजिटल इंडिया महाकुंभ में पहुंच गया है और सफलतापूर्वक लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सिर्फ ऊंट ही नहीं, बल्कि अधिकतर दुकानों और स्टॉल पर आपको QR कोड देखने को आसानी से मिल सकते हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Rahul ki Voice (@rahul_ki_voice_87)


हालांकि ऊंट की सवारी के लिए QR कोड से पेमेंट करना लोगों को हैरान करने वाला था। यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुंभ में लोगों को हैरान करने वाले ऐसे कई नजारे देखने को मिल रहे हैं और इनके वीडियो भी खूब देखे जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 5000 साल पुराना पेड़, भगवान राम यहीं से गए वनवास; ‘प्रयाग’ को पहचान दिलाने वाले अक्षयवट की कहानी

प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। बताया जा रहा है कि अब तक इस समागम में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है। इतना ही नहीं, तीसरे शाही स्नान पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 16, 2025 02:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola