---विज्ञापन---

‘तेरी गाली सुनी और तुझे पार्टी में ले रहा हूं’, कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल कराते बोले बीजेपी नेता, Video

MP Congress Leader Joins BJP : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के साथ ही संजय शुक्ला बीजेपी में शामिल हो गए। कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने खिलाफ चुनाव लड़ चुके संजय शुक्ला को बीजेपी की सदस्यता दिला रहे हैं।

---विज्ञापन---

MP Congress Leader Joins BJP : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई लोग बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि जब ये सभी पार्टी की सदस्यता ले रहे थे तभी कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर कुछ कमेंट्स किया, जिसका वीडियो वायरल है।

कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ लड़ा था चुनाव

साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर-1 सीट से संजय शुक्ला को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था और उनका सामना बीजेपी कैंडिडेट कैलाश विजयवर्गीय से था। चुनाव के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। अब जब संजय शुक्ला बीजेपी में शामिल हुए तो कैलाश विजयवर्गीय ने उसे याद करते हुए एक कमेंट किया।

---विज्ञापन---

‘…तुझे ही पार्टी में ले रहा हूं’

जब सभी नेता पार्टी की सदस्यता ले रहे थे, तभी संजय शुक्ला को पार्टी का पट्टा पहनाते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘तेरी गाली सुनी और तुझे ही पार्टी में ले रहा हूं’। इसके बाद संजय ने पैर छूकर कैलाश विजयवर्गीय से आशीर्वाद लिया। इस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।.

---विज्ञापन---

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, महासचिव रह चुके हैं और अभी भी सम्मानित पद पर हैं, उनके मुंह से ऐसी भाषा अच्छी नहीं लगती है। एक ने लिखा कि दिल में दर्द अभी भी है लेकिन चुनाव जीतने के लिए भी पार्टी में लेना पड़ रहा है। इसी को राजनीति कहते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कांग्रेस आखिर कर क्या रही है?

एक ने लिखा कि कांग्रेस को अपने नेताओं को रोकने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, वरना चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं बचेगा। एक अन्य ने लिखा कि जिस तरह कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, एक दिन ऐसा आएगा कि बीजेपी, कांग्रेस बन जायेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गजब! कुत्तों से बात करता है ये शख्स, एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं; देखिए वीडियो

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का बीजेपी शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं संजय शुक्ला को सुरेश पचौरी का समर्थक कहा जाता है, जब सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हुए तो संजय शुक्ला भी भाजपाई हो गए।

First published on: Mar 09, 2024 01:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola