Chandrababu Naidu Viral Video : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। नतीजों में NDA को बहुमत तो मिल गया लेकिन पेंच फंस गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार कब और किसकी बनने जा रही है। इसी बीच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की खूब चर्चा हो रही है। चंद्रबाबू नायडू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नायडू का पुराना वीडियो वायरल
चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद चंद्रबाबू नायडू NDA सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनसे INDIA के नेता भी संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें चंद्रबाबू पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं तो वहीं एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोल रहे हैं।
क्या बोले थे नायडू?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रबाबू नायडू कह रहे हैं कि आज लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हो रही है। केंद्र सरकार ED, CBI और IT के जरिए
विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। विपक्ष के गठबंधन की तरफ से पीएम उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी नेता नरेंद्र मोदी से अच्छे है। वीडियो साल 2019 का है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी एक चुनावी सभा में चंद्रबाबू नायडू पर कड़े हमले बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि वो याद दिलाते हैं कि वह मुझसे बहुत सीनियर हैं, भाई इसमें कोई विवाद नहीं है। आप सीनियर हैं, इसलिए आपके सम्मान में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।
पीएम मोदी ने नायडू पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि आप सीनियर हैं दल बदलने में, आप सीनियर हैं नए नए दलों से गठबंधन करने में, आप सीनियर हैं अपने ससुर की पीठ में छूरा घोंपने में, आप सीनियर हैं, एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव में हारने में, और मैं इसमें आपसे सीनियर नहीं हूं।
यह भी पढ़ें : चुनावी रिजल्ट के बाद सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है ये Whatsapp Message, आपने पढ़ा क्या?
अब चंद्रबाबू नायडू को लेकर चर्चा है कि वह NDA को सहयोग देकर सरकार बनाने में मदद करने जा रहे हैं। ऐसे में पिछले दिनों हुई बयानबाजी के वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि राजनीति में ये सब कोई नई चीज नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines