Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

“नीतीश बाबू जल्दी वापस आओ”, कांग्रेस मुख्यालय में लगे नारे, वीडियो वायरल

Congress Headquarter Viral Video : दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के पास एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jun 5, 2024 13:11
Nitish Kumarc
राहुल गांधी के साथ नीतीश कुमार (पुरानी फोटो. सोर्स- सोशल मीडिया )

Congress Headquarter Viral Video : लोकसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। NDA गठबंधन ने बहुमत हासिल किया जबकि INDIA गठबंधन बहुत दूर है। हालांकि NDA के पास बहुमत है तो सरकार बनाने की बात कह रही है लेकिन INDIA NDA के घटक दलों को तोड़कर अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हैं। इसी बीच कांग्रेस मुख्यालय पर नीतीश के समर्थन में नारेबाजी हुई है।

आज INDIA और NDA गठबंधन के नेताओं की अहम् बैठक है। सभी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। नीतीश और तेजस्वी भी एक ही साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा है, ‘नीतीश बाबू, जल्दी आओ’। कांग्रेस कार्यकर्ता इस उम्मीद में नारेबाजी कर रहे हैं कि शायद नीतीश कुमार NDA छोड़कर INDIA के साथ आ जाएं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा खूब चल रही है।

 

First published on: Jun 05, 2024 01:11 PM

संबंधित खबरें