International Yoga Day Spacial Dog Video: आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इन योग कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर नेता, विधायक, मंत्री और कई बड़ी हस्तियां शामिल होकर योग करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते, बिल्ली या बंदर जैसे जानवर को योग करते देखा, यकीनन ही नहीं देखा होगा। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता इंसानों के साथ मिलकर योग करता दिखाई दे रहा है।
कुत्ते ने मनाया योग दिवस
वायरल वीडियो में एक कुत्ता अपने मालिक के साथ मिलकर योग दिवस कार्यक्रम में सूर्यनमस्कार, अधोमुख शवासन योग और कैट-काउ मुद्रा योग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुत्ते को इतने अच्छे तरीके से योग करते देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि इस कुत्ते ने योग करने के लिए अपने बाकी लोगों की तरह ही बाकायदा टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो को लेकर एक बात तो तय है कि इसे देखने के बाद आपको भी काफी खुशी होगी।
ट्रेंड NDRF का भारतीय ऑफिसर है कुत्ता
जानकारी के अनुसार यह वीडियो जम्मू और कश्मीर के उधमपुर का है, यहां योग दिवस के मौके पर NDRF द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में NDRF की 13वीं बटालियन के सिपाही योग कर रहे थे, इसी प्रोग्राम में ट्रेंड NDRF का भारतीय ऑफिसर कुत्ता जिमी भी शामिल था। कार्यक्रम में जिमी अपने साथी जवानों की तरह ही सभी योगासन को अच्छे से प्रफॉम करता दिख रहा है।
इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोगों के काफी अच्छे कमेंट आ रहे हैं। कमेंट में लोग कुत्ते के योग की बहुत तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines