हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ind vs Pak: हार देख पाकिस्तानी फैन की ऐसी हरकत, शर्मिंदा होगा पड़ोसी मुल्क

India Pakistan Match In Dubai : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक फैन ने पाकिस्तान की जर्सी उतारकर भारतीय टीम की जर्सी पहन ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

India Pakistan Match In Dubai : भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 23 फरवरी को एक दिलचस्प मुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच को जीत लिया और कोहली की सेंचुरी ने तो लोगों को दोहरा उपहार दे दिया। हार से नाराज पाकिस्तान फैंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी में एक वीडियो ऐसा भी है, जो सबको चौंका रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स स्टेडियम में बैठे-बैठे पाकिस्तान की जर्सी के ऊपर भारतीय टीम की जर्सी पहनता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पाकिस्तान की जर्सी पहनकर पाकिस्तानी टीम को सपोर्ट कर रहा था, लेकिन जब उसने देखा कि पाकिस्तान हार रही है और भारत मैच जीत रहा है, तो उसने पाकिस्तानी जर्सी के ऊपर भारतीय टीम की जर्सी पहन ली। ऑडियंस में से ही किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

टीम इंडिया के सामने 242 रन का लक्ष्य था और भारत ने इसे आसानी से चेज कर लिया है। मैच के दौरान रोहित शर्मा ने 20 रन, शुभमन गिल ने 46, श्रेयस अय्यर ने 56 और विराट कोहली ने लाजवाब शतकीय पारी खेली है। अंत में मैच जीतने से अधिक दिलचस्पी कोहली के शतक को लेकर थी।

यह भी पढ़ें : King Kohli की विराट पारी के पीछे प्रेमानंद महाराज का हाथ, संत से मिले थे क्रिकेटर

विज्ञापन

जब टीम इंडिया को जीत के लिए महज 2 रन की जरूरत थी, तब विराट स्ट्राइक पर थे. उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए 4 रन की जरूरत थी। विराट कोहली ने चौंका जड़ा और इसके साथ ही टीम इंडिया जीत गई। इसके साथ ही विराट कोहली का शतक भी पूरा हो गया। 45 गेंद रहते ही भारतीय टीम ने 6 विकेट से लाजवाब जीत दर्ज की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola