ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मां का एक और वीडियो वायरल, अब पुलिस के साथ करती दिखीं बहस

IAS Pooja Khedkar Mother Video Viral : सोशल मीडिया पर विवादित ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो पुराना है लेकिन विवादों के बीच एक बार फिर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है।

Manorma Khedkar Viral Video
विज्ञापन

IAS Pooja Khedkar Mother Video Viral :  पुणे की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा के खिलाफ जांच चल ही रही है लेकिन उनके परिवार के सदस्यों पर भी कार्रवाई हो रही है। पूजा की मां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराने हैं लेकिन पुलिस पर इस पर कार्रवाई कर रही है।

पूजा खेडकर की मां का एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूजा की मां मनोरमा खेडकर बंगले के पास निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर अधिकारियों से बहस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पुणे मेट्रो के अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि ये वीडियो पुराना है। बताया जा रहा है कि वीडियो साल 2022 का है।

विज्ञापन

क्यों हुआ था विवाद?

बताया जा रहा है कि शिवाजी नगर और हिंजेवाड़ी के बीच पुणे मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े कई सामान खेडकर के बंगले के पास रख दिए गए थे। इससे मनोरमा खेडकर इतनी नाराज हो गईं कि पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को फटकार लगा दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोरमा खेड़कर ने पहले मेट्रो के कर्मचारियों और अधिकारियों से बहस की। परेशान होकर मेट्रो निर्माण से जुड़े कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मनोरमा ने उनसे भी बहस की। उन्होंने इस बात की भी शिकायत की कि मेट्रो निर्माण कार्य से होने वाली आवाज से उन्हें काफी परेशानी होती है। हालांकि किसी तरह ये विवाद शांत हो गया था लेकिन एक बार फिर उस वक्त का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि पूजा खेडकर की मां पर पुणे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मनोरमा खेडकर हथियार लेकर किसानों को धमकाने का आरोप है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मनोरमा किसानों को धमकाती दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं, उनके हाथ में हथियार दिखाई दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ