Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

गुजरात में भयानक हादसे का वीडियो आया सामने, नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने 9 गाड़ियों को मारी टक्कर

Rajkot Accident Video Viral : दिवाली की रात गुजरात के राजकोट में एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में पांच से छ लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार चालाक नशे में थे और कार काफी स्पीड में थी।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Nov 1, 2024 12:58

Rajkot Accident Video Viral : दीपावली की रात गुजरात के राजकोट में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में करीब पांच से लोग लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शख्स नशे में कार चला रहा था। कार पहले असंतुलित हुई और फिर 9 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए चली गई। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार को चला रहा शख्स नशे में था। जब कार स्पीड में थी तो संतुलन बिगड़ गया और फिर 9 गाड़ियों को टक्कर मार दी। एक एक्टिवा तो पहचान में भी नहीं आ रही है। फॉर्च्यूनर कार के शीशे काले दिखाई दिए, ये भी कानून का उल्लंघन भी माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

राजकोट में हुई दुर्घटना

ये घटना राजकोट के कोटेचा चौक के पास हुई है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक रहा होगा। चौंकाने वाली बात ये है कि दीपावली की रात ये शख्स नशे में थे और स्पीड से कार चला रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसा नशे में धुत होकर कार चलाने की वजह से हुआ है। कार की स्पीड भी अधिक थी, जो असंतुलित होने के बाद कम से कम 9 गाड़ियों से टकराई है।

यह भी पढ़ें : बच्चे के लिए भगवान बना शख्स! गले में अटका चिकन का टुकड़ा तो ऐसे बचा ली जान

सूचना मिलने के बाद मौके पेर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

First published on: Nov 01, 2024 12:21 PM

संबंधित खबरें