Gujarat Principal and Teacher Video Viral : एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल द्वारा शिक्षक की पिटाई दिखाई दे रही है। वीडियो गुजरात के भरूच का है। विवाद छात्रों पढ़ाने को लेकर शुरू हुआ था जो मारपीट तक पहुंच गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी में मारपीट का मामला कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना गुजरात के भरूच के नवयुग स्कूल में हुई है। प्रिंसिपल हितेंद्र सिंह ठाकोर को शिक्षक राजेंद्र परमार की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिक्षक परमार की तरफ से गणित और विज्ञान की कक्षाओं में पढ़ाने को लेकर प्रिंसिपल से शिकायत हुई थी। इसके बाद जब प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच बातचीत हो रही थी, तो गर्मागर्मी बढ़ गई।
प्रिंसिपल का आरोप है कि शिक्षक कक्षा में अनुचित व्यवहार करता था और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करता था। जबकि शिक्षक का कहना है कि मीटिंग के दौरान प्रिंसिपल उग्र थे और गुस्से में आकर मारपीट की है।
बैठक के दौरान दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाते दिखे। रिपोर्ट्स की मानें तो शिक्षक परमार ने दावा किया कि ठाकोर ने छात्रों से अपने पैर मालिश करवाए जबकि प्रिंसिपल ठाकोर ने आरोप लगाया कि परमार ने छात्रों को अपने घर बुलाया।
यह भी पढ़ें : बिहार में पति का नवविवाहिता से अजीब बदला, बार-बार बाइक का चालान…दुल्हन हैरान
दोनों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मारपीट क्यों हुई थी और दोनों के आरोपों में क्या सच्चाई है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines