---विज्ञापन---

बिहार में पति का नवविवाहिता से अजीब बदला, बार-बार बाइक का चालान…दुल्हन हैरान

Bihar News : बिहार में शादी के डेढ़ महीने बाद ही अलग रह रही पत्नी को पति ने अजीब तरीके से बदला लिया है। चौंकाने वाले मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Bihar News : बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के कुछ ही दिन बाद से अलग रह रही पत्नी से पति से अजीब बदला लिया है। पत्नी हैरान रह गई और पति की करतूत से इस कदर परेशान हो गई कि वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पुलिस से मदद मांगी। पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस वाले भी चौंक गए। हालांकि अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां एक महिला के फोन पर यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए ई-चालान आने लगे, जो उसने कभी किया ही नहीं था। ऐसे में महिला हैरान रह गई कि वह जब घर से बाहर निकल ही नहीं रही है तो उसके नाम पर ई चालान कैसे और क्यों आ रहे हैं?

---विज्ञापन---

एक के बाद एक चालान, हैरत में पड़ी दुल्हन

ऐसे में सवाल उठने लगा कि महिला के नाम पर चालान आ कैसे रहे हैं ? पता चला कि महिला के नाम पर एक बाइक थी, जिसे महिला से अलग रह रहा उसका पति चलाता था। एक बार चालान आया तो महिला ने यह सोचकर भर दिया कि शायद गलती से नियम का उल्लंघन हुआ होगा। हालांकि वह तब हैरान रह गई, जब एक के बाद एक चालान पहुंचने लगे। महिला ने समझ लिया कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बिजनेस के लिए सबसे अच्छा शहर, यहां रहते हैं 244000 करोड़पति और 30 अरबपति

---विज्ञापन---

दहेज की बाइक वापस करने से इनकार

महिला ने अपने पति से संपर्क किया और उससे इसका कारण पूछा तो वह बहस करने लगा। दरअसल शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया था और दोनों अलग रह रहे थे। बाइक दहेज में मिली थी जो दुल्हन के नाम पर ही थी। जब पत्नी ने पति से बाइक वापस करने की मांग की तो उसने इससे इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : क्या दूध और पनीर भी Veg नहीं है? डॉक्टर की पोस्ट पढ़ हैरान हुए लोग

---विज्ञापन---

पति ने तलाक के बाद ही बाइक वापस करने की बात कही, इसके बाद महिला अपने परिजन के साथ पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस बात का सबूत मांगा कि पति अभी भी बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और इस बात का हलफनामा जमा करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि पुलिस को महिला और उसके परिवार की ओर से जुर्माने के संबंध में शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, “मामले की जांच की जा रही है।”

First published on: Feb 10, 2025 10:21 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola