---विज्ञापन---

सामान के बदले Kiss,वीडियो न करें मिस, सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे यूजर्स

Funny Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुकान में मौजूद लड़के को सामान खरीदने के बाद Kiss दे रही है। वायरल वीडियो हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे है। वीडियो को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

---विज्ञापन---

Funny Viral Video :सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान पर पहुंची लड़की ने खरीदारी करने के बाद पेमेंट नहीं किया बल्कि Kiss दे दिया।

सामान के बदले Kiss?

हैरान करने वाला यह वीडियो कहां का है, कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह देख लोग हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान पर अकेले एक लड़का है और एक महिला ग्राहक वहां खड़ी है, जो मास्क पहनी हुई है।

---विज्ञापन---

कुछ देर बाद ही लड़की, लड़के को गाल पर Kiss देती है। इसके कुछ देर बाद ही फिर लड़की, लड़के को किस देती है। वहीं जब लड़का मास्क हटाने की कोशिश करता है तो लड़की उसे रोकती है और वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लोग इसे UPI पेमेंट App के लिए खतरा बता रहे हैं।

देखिए वीडियो


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि पेमेंट करने के लिए क्या गजब तरीका खोज निकाला है। एक अन्य ने लिखा कि ये नया पेमेंट सिस्टम है। एक ने लिखा कि क्या ये पेमेंट सिस्टम इंडिया आ सकता है? एक ने लिखा कि तीन बार में सफलता पूर्वक पेमेंट प्राप्त हो गई। एक ने लिखा इस पेमेंट के लिए किसी तरह के कार्ड औरQR कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्यों अयोध्या राम मंदिर में खड़े होकर रोने लगे विधायक? यूजर ने लिखा-पाप का पछतावा हो रहा होगा

बता दें कि वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कहां का है और कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तमाम लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

First published on: Mar 02, 2024 08:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola