पत्नी से रेप कराने के लिए रखीं थीं 7 शर्तें, 10 साल में 72 अजनबियों ने एक्सेप्ट किया ऑफर

Frenchman accused of drugging wife : फ्रांस में 71 साल का पति अपनी पत्नी को नशीली दवाएं देखकर अनजान लोगों से बलात्कार करवाता था। वह पुरुषों के लिए एक नियम बनाया हुआ था, जिसके जरिए वह ऐसे व्यक्ति का चुनाव करता था जो रात में उसकी पत्नी के साथ हैवानियत करे। पढ़ें कैसे पकड़ा गया हैवान पति!

France husband wife

Frenchman accused of drugging wife : फ्रांस से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की है, जिस सुनकर हर कोई आगबबूला हो रहा है। बिजली कंपनी EDF के रिटायर्ड अफसर 71 साल के डोमिनिक पेलिकॉट पर अपनी ही पत्नी को नशीले दवाएं देकर अजनबियों के सामने परोसने और इसका वीडियो रिकॉर्ड करने आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, 72 पुरुषों की पहचान हुई है, जिन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए, हैवानियत की।

विज्ञापन

पुरुषों के लिए पति ने बनाए थे नियम

पत्नी के साथ हैवानियत, रात गुजारने, मारपीट के लिए पति नए पुरुषों की तलाश करता। इसके लिए वह सोशल मीडिया की भी मदद लेता है। कौन सा पुरुष पत्नी के साथ रात बिताएगा, इसके लिए पति ने नियम बना रखे थे। जो इन नियमों या शर्तों का पालन करता, उसे ही ये बुलाता था।

विज्ञापन

क्या-क्या थे नियम?

जानकारी के मुताबिक 71 साल के पति डोमिनिक पेलिकॉट ने पत्नी गिसेले पेलिकॉट को जिन लोगों के सामने परोसता, उनके लिए कुछ शर्तें थीं। एक शर्त यह भी थी कि नशे में सो रही पत्नी को कोई भी जगने ना दे। किसी को भी ये खबर ना लग पाए कि पत्नी के साथ हैवानियत हुई है या हो रही है।


डोमिनिक पेलिकॉट सभी पुरुषों से पहले ही कहता था कि आफ्टरशेव न लगाएं, सिगरेट की गंध नहीं आनी चाहिए और तो और हाथ के नाखून कटे होने चाहिए। किसी को शक ना हो इसके लिए वह कार को घर से दूर खड़ी करवाता था और किचन में कपड़े उतरवा देता था ताकि कोई कपड़ा गलती से भी बेडरूम में ना छूटे। वरना पत्नी को शक हो जाता। अगर कोई बाहर से आ रहा है, उसके हाथ ठंडे हैं तो वह गर्म पानी से हाथ धुलवाता था, जिससे उसकी पत्नी जग न जाए।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि पति अपनी पत्नी के साथ हो रही हैवानियत का वीडियो रिकॉर्ड करता था। करीब दस साल तक ये सब चलता रहा। पति पत्नी के साथ इसी तरह बलात्कार करवाता रहा और पत्नी को पता ही नहीं चला। पत्नी को उसके साथ हो रहे अत्याचार का पता भी न चलता अगर पुलिस ने 2020 में पति को महिलाओं की स्कर्ट के नीचे से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार न किया होता। जांच में इस शख्स के कंप्यूटर में पत्नी के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिसमें अलग अलग इंसान दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन

महिला ने जब यह वीडियो देखा तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। उसने बताया कि मुझे कुछ तो महसूस होता है लेकिन मैं तो यही समझती थी कि ये पति ही हैं। पुलिस ने 72 पुरुषों की पहचान की जिन्होंने कम से कम 92 यौन हमले किए- अपराधियों की उम्र 26 से 74 के बीच है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ