भारत के इस गांव के हर घर में पाले जाते हैं सांप, 'चमत्कार' देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Snake Village Of India : भारत में एक गांव ऐसा भी है, जहां लोगों के घरों के सांप ही सांप होते हैं। यह गांव महाराष्ट्र के सुदूर में है। इस गांव का नाम शेतफाल है और यहां के ‘चमत्कार’ सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Shetfal

Snake Village Of India : लोग घरों में कुत्ता, गाय, भैंस जैसे कई जानवर पालते हैं क्या आपने कभी सुना है कि किसी गांव के लोग सिर्फ सांप पालते हों? महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव हैं, जहां के लोग सांपों को घरों में रखते हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये सांप जहरीले नहीं होते हैं। ये गांव अपने आप में अजूबा है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के शेतफाल गांव की।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के सुदूर के इस गांव में लोग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों को पालते हैं। अधिकतर घरों में आपको कोबरा मिल जाएंगे और लोग उन्हें अपने घरों में रहने के लिए जगह भी देते हैं। कई सालों से सांपों को पालने की परंपरा चली आ रही है लेकिन इस गांव के लोगों की ये परंपरा रहस्य बनी हुई है।

विज्ञापन

शेतफाल को “भारत का सांप गांव” के नाम से जाना जाता है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस गांव के बच्चे भी कोबरा जैसे जहरीले सांपों के साथ खेलते हुए बड़े होते हैं। सांपों से बच्चों को कोई डर ही नहीं होता है और ना ही सांप उन्हें काटते हैं। कहा जाता है कि सांपों ने कभी भी इस गांव के लोगों को काटा ही नहीं हैं।

विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि नाग भगवान शिव के अवतार होते हैं, जो हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। गांव के लोगों का मानना है कि सांप महज जानवर नहीं बल्कि दिव्य प्राणी हैं, जिनकी पूजा की जानी चाहिए। इस गांव में सांपों का एक मंदिर भी है।

विज्ञापन

सबसे अधिक लोगों को हैरानी इस बात से होती है कि सांपों के साथ रहने के बाद भी इस गांव के लोगों को कभी भी सांप ने नहीं काटा है। शेतफाल गांव को सरकार ने संरक्षित करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, इस गांव को पर्यटन स्थल बनाने के लिए भी सरकार की तरफ से कुछ कदम उठाये गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ