---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

French Open 2023: फ्रेंच ओपन की प्राइज मनी में बढ़ोतरी, विनर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली: इस वर्ष के फ्रेंच ओपन के लिए पुरस्कार राशि में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब यह कुल 49.6 मिलियन यूरो (443 करोड़ रुपये से ज्यादा) होगी, कार्यक्रम के आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच अधिक एक समान कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए पुरस्कार राशि […]

नई दिल्ली: इस वर्ष के फ्रेंच ओपन के लिए पुरस्कार राशि में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब यह कुल 49.6 मिलियन यूरो (443 करोड़ रुपये से ज्यादा) होगी, कार्यक्रम के आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच अधिक एक समान कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है।

विनर को 20.58 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे 

सिंगल ड्रॉ के शुरुआती तीन राउंड में हारने वाले खिलाड़ियों को इस साल 11 प्रतिशत से 13 प्रतिशत ज्यादा पैसा मिलेगा। वहीं क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के तीन राउंड के लिए पुरस्कार राशि में भी औसतन 11.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
फ्रेंच ओपन के पुरुष और महिला चैंपियन को 2.3 मिलियन यूरो (20.58 करोड़ से ज्यादा) मिलेंगे। आयोजकों ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं के डबल ईवेंट्स की पुरस्कार राशि में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। व्हीलचेयर और क्वाड प्रतियोगिता के लिए 810,000 यूरो मिलेंगे, जो 2022 से 40 प्रतिशत की वृद्धि के बराबर है। फ्रेंच ओपन 28 मई से 11 जून तक होगा।

---विज्ञापन---

कार्लोस अल्कराज बन सकते हैं विनर 

इससे पहले सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा है कि स्पैनियार्ड कार्लोस अल्कराज क्ले पर मात देने वाले व्यक्ति बन सकते हैं। अल्कराज ने इस साल बार्सिलोना और मैड्रिड में लगातार टूर्नामेंट जीते हैं और आगामी इटैलियन ओपन में खेलने के बाद रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेंगे। जोकोविच ने उनकी तारीफ कर कहा- इस टूर्नामेंट के बाद चाहे कुछ भी हो जाए वह नंबर एक बनने जा रहा है। वह बहुत ही प्रभावशाली टेनिस खेल रहा है। वह इस सतह पर हरा देने वाला खिलाड़ी है, इसमें कोई शक नहीं है।

पेरिस ग्रैंड स्लैम मिस कर सकते हैं नडाल 

फ्रेंच ओपन में 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं। आशंका बढ़ रही है कि वह पेरिस ग्रैंड स्लैम को मिस कर सकते हैं। क्ले कोर्ट मेजर 28 मई से शुरू होगा। टूर्नामेंट के लिए पसंदीदा के बारे में बात करते हुए जोकोविच अपने प्रतिद्वंद्वी नडाल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा- बेशक, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नडाल फ्रेंच ओपन में खेलने जा रहे हैं या नहीं, लेकिन अल्कराज बिना किसी दुविधा के शीर्ष पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2023 06:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola