Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

इस फोटो में छुपा है एक सांप; अच्छे-अच्छे लोग खोजने में हो जाएंगे फेल

Brain Teaser : क्या आप दिए गए फोटो में सांप खोज सकते हैं? अगर आपने सांप को खोज लिया तो समझिए आपके पास बाज की नजर है। आइये आप भी कोशिश करके देखिए।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Aug 17, 2024 14:18

Brain Teaser : सांपो की इतनी प्रजातियां हैं, जिन्हें आम इंसान के लिए पहचानना भी मुश्किल है। कुछ सांप सूखे पत्ते, कुछ हरे तो कुछ मिट्टी के रंग के होते हैं, जिन्हें खोज पाना ही मुश्किल होता है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप आंखों के सामने है लेकिन उसे खोज पाना हर किसी के बस का नहीं है।

वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर इशान शनावास ने शेयर किया है, जिसे एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। शेयर किए गए वीडियो में एक सांप आंखों के सामने है लेकिन अधिकतर लोग उसे खोजने में फेल हो गए। क्या आप कोशिश करेंगे? नीचे दिए गए फोटो में से आप सांप को खोजने की कोशिश कीजिए।

---विज्ञापन---

क्या सांप आपको दिखा? शायद ही आप खोज पाए होंगे और अगर आपने खोज लिया है तो आप बड़े जीनियस हैं। हालांकि अधिकतर लोग फोटो में से सांप को खोजने में फेल ही साबित हुए होंगे। अगर आपने सांप को खोज लिया है तो कमेंट करके जरूर बताना और नहीं खोज पाए तो चलिए हम बता देते हैं।

---विज्ञापन---

दरअसल सांप हरे रंग का है और हरी पत्तियों की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है। जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पेड़ की डाली पर हरे पत्तियों के बीच सांप दिखाई देगा। अगर सांप आपको अभी भी नहीं दिखा तो आप वीडियो देखिए।

वीडियो देखने के बाद क्या कह रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

एक ने लिखा कि मुझे लगा कि वह भी पत्ता ही है। फिर जब जूम किया तो पता चला कि असल में वह एक सांप है। एक ने लिखा कि इसे खोजने के लिए बाज की नजर होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इस सांप को देखना वाकई बड़ा दिलचस्प है, मैंने ऐसा सांप नहीं देखा था। एक ने लिखा कि ये तो गजब सांप है, देखो कैसे पत्तियों के बीच में छुपा बैठा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Shanavas (@ishan.shanavas)

First published on: Aug 17, 2024 02:18 PM

संबंधित खबरें