हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिल्म 'महाकाल नगरी' के मोशन पोस्टर से मचा बवाल, निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने पेश की सफाई

विज्ञापन
Film Mahakal Nagri

मुम्बई: फिल्म ‘महाकाल नगरी’ के मोशन पोस्टर के रिलीज के साथ ही यह पोस्टर लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर जारी होते ही इस मोशन पोस्टर की खूब चर्चा हो रही है। संजीव कुमार राजपूत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि कैसे एक सनानती साधु देश में आतंकवाद फैलाने और देशद्रोह का काम करने वाले आतंकी का खात्मा करता है।

निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी 

फिल्म के इस मोशन पोस्टर को तमाम लोग जहां सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे एक विवादित पोस्टर की संज्ञा देते हुए इसे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी ठहरा रहे हैं। ऐसे में फिल्म के‌ लेखक और निर्देशक ने संजीव कुमार राजपूत इस चर्चित मोशन पोस्टर को लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फ़िल्म‌ बनाने के पीछे के अपने मकसद को लेकर बात की।

आतंकवाद और आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता

‘महाकाल नगरी’ को लेकर संजीव कुमार राजपूत ने कहा- आतंकवाद और आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। जब कोई शख्स हाथों में हथियार उठा लेता है, इंसानियत का क़त्ल करता है और देश विरोधी गतिविधियों में संलग्न पाया जाता है तो ऐसे में उसकी पहचान उसके धर्म और समुदाय की बजाय उसके कुकर्मों से होने लगती है। इंसानियत के क़ातिल और देशद्रोहियों का धर्म नहीं देखा जाता है। ऐसे में ‘महाकाल नगरी’ के मोशन पोस्टर को किसी धर्म-विशेष से जोड़कर देखना सरासर गलत है और इसे विवादों में घसीटना उचित नहीं है।

विज्ञापन

सनातनियों की शांतिप्रिय स्वभाव से दुनिया वाकिफ

निर्देशक संजीव कुमार राजपूत कहते हैं- “सनानत धर्म और सनातनियों की शांतिप्रिय स्वभाव से दुनिया वाकिफ हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर देश पर कोई मुसीबत आए, आंच आए तो साधु-संत, धर्मगुरू आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ नहीं सकते। यही इस फ़िल्म का मूल है और इसी का अक्स मोशन-पोस्टर पर देखा जा सकता है।”

ऐसी है कहानी 

‘महाकाल नगरी’ की कहानी एक ऐसे शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके पिता भारतीय सेना के काबिल अफसर रहे चुके हैं, मगर उनका बेटा सेना में जाकर देश सेवा करने की बजाय सोचता है कि क्यों ना वह सनातन धर्म की राह अपनाए जिससे वह धर्म के साथ साथ देश सेवा भी कर सकेगा। इसी उद्देश्य से फ़िल्म का नायक सनातन धर्म की सेवा के साथ साथ देश सेवा का भी प्रण लेता है और मौका मिलने पर आतंकवाद का ख़ात्मा करने की ठान लेता है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि श्री राध्या फ़िल्म प्रोडक्शन और बृजवासी फ़िल्म्स की प्रस्तुति ‘महाकाल नगरी’ में अंकित राज, काजल चौहान, अखिलेंद्र मिश्रा, कमलेश सावंत, शाजी चौधरी, सन्नी ठाकुर, हिमांशु श्रीवास्तव और राया लबीब जैसे कलाकार अहम रोल में नज़र आएंगे। इसका निर्माण मनीष ओझा, प्रेमबीर सिंह और अलका वर्मा ने साझा तौर पर किया है।

(Zolpidem)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola