---विज्ञापन---

पिता ने अपने 6 माह के बेटे से लगा ली पुशअप की शर्त, देखें फिर क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर हर-रोज अलग तरह के वीडियो देखने को मिलता है। कभी-कभी इतने प्यारे वीडियो वायरल होते हैं जिनसे नजर नहीं हटती। एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पिता को पुशअप लगाते हुए देख सिर्फ 6 माह का बच्चा भी पुशअप लगाने को तैयार हो […]

---खबर नीचे जारी है---
सोशल मीडिया पर हर-रोज अलग तरह के वीडियो देखने को मिलता है। कभी-कभी इतने प्यारे वीडियो वायरल होते हैं जिनसे नजर नहीं हटती। एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पिता को पुशअप लगाते हुए देख सिर्फ 6 माह का बच्चा भी पुशअप लगाने को तैयार हो जाता है। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर आपको भी इन पर प्यार आ जाएगा।
दरअसल, आज के टाईम में हर कोई अपने फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देता है। इस वीडियो में देख सकते है कि एक छोटा सा बच्चा अपने पिता के साथ बेड पर मौजूद है। उसके पिता खुद पहले बेड पर पुश अप्स करते हैं और फिर अपने 6 महीने के बच्चे को ऐसा ही करने के लिए कहते हैं। दिलचस्प ये है कि वो बेहद ध्यान से अपने पिता को देखता है और फिर अपना पेट बेड पर रगड़ने लगता है। बच्चे को ऐसा करता देख उसका पिता हंसने लगते है और उसको चियर भी करते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Joshua Terada नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते इस वीडियो को 8 लाख 57 हज़ार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 2 लाख 8 हज़ार से भी ज्यादा लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---
First published on: Sep 06, 2022 03:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola