Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

विदेश में गूंजा भोजपुरी गाना, दुबई मॉल में लोगों ने जमकर किया डांस

दुबई मॉल में अचानक भोजपुरी गाना बजने लगा, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग झूमने लगे. इस अनोखे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 6, 2026 14:20

ह के मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में दुबई के एक मॉल के अंदर अचानक भोजपुरी गाना बजने लगता है, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग झूमने लगते हैं.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई मॉल का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के अंदर अचानक भोजपुरी गाना बजता है. गाना सुनते ही कुछ लोग पहले हैरान हो जाते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल बदल जाता है और कई लोग गाने की धुन पर झूमने लगते हैं.

---विज्ञापन---

मॉल में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा काफी अलग और मजेदार था. कुछ लोग गाने का आनंद लेते हुए वीडियो भी बनाते नजर आए. अचानक मॉल में भोजपुरी गाना बजने से वहां का माहौल एकदम बदल गया.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर sanjaykp37 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि “भाई, पूरा माहौल बन गया.” वहीं कई लोगों का कहना है कि विदेश में भोजपुरी गाना सुनना अपने आप में अलग अनुभव है.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

First published on: Mar 06, 2026 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.