Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

दिल्ली मेट्रो के बाहर महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो के बाहर दो महिलाओं के बीच हुई जोरदार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाल खींचने और लात-घूंसे चलने वाली इस घटना पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Mar 29, 2026 11:56

दिल्ली मेट्रो में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा जरूर होता है. कभी कोई बेहोश होते नजर आता है कभी लोगों में जमकर मार पीट का वीडियो सामने आ जाता है. ऐसे में एक बार फिर पब्लिक प्लेस पर झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार मामला दिल्ली मेट्रो के अंदर का नहीं बल्कि बाहर का है जहां दो महिलाएं आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है.

वीडियो में दिखता है कि मेट्रो स्टेशन की ऑटोमेटिक सीढ़ियों के पास अचानक माहौल गर्म हो जाता है. जिसके बाद एक महिला तेजी से दौड़ते हुए आती है और दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा देती है. इसके बाद वह उस पर लात-घूंसों से हमला करने लगती है. अचानक हुए इस हमले से दूसरी महिला भी पीछे नहीं हटती और वह भी जवाबी हमला करती है. देखते ही देखते दोनों के बीच जोरदार हाथापाई शुरू हो जाती है.

---विज्ञापन---

इस दौरान आसपास मौजूद लोग लड़ाई रोकने की जगह तमाशे का हिस्सा बने रहते हैं. हालांकि वीडियो में झगड़े की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन दोनों महिलाओं के बीच गुस्सा काफी ज्यादा दिखाई देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स ने इस तरह की हरकत को गलत बताया और सार्वजनिक जगहों पर संयम बरतने की सलाह दी, वहीं कई लोगों ने इस घटना का मजाक भी उड़ाया.
ऐसे वायरल वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जाए और लोगों में संयम व जिम्मेदारी की भावना कैसे विकसित की जाए.

First published on: Mar 29, 2026 11:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.