हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मेट्रो स्टेशन पर एक दूसरे को 'ऑक्सीजन' देने लगा कपल, वीडियो शेयर कर मजे ले रहे लोग

Delhi Metro Couple Viral Video : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल स्टेशन पर खड़े होकर Kiss करता दिखाई दे रहा है। किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

Delhi Metro Couple Viral Video: दिल्ली मेट्रो और इसके यात्री अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी मेट्रो में यात्री मारपीट करते हैं तो कभी एक दूसरे पर कुछ ज्यादा ही प्यार जताने लगते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

मेट्रो का वीडिया वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर एक कपल एक दूसरे में डूबा है। कपल Kiss कर रहा है। किसी यात्री ने मेट्रो के अंदर से इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो के नोएडा सेक्टर 16 स्टेशन का बताया जा रहा है। कपल के वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि दोनों एक दूसरे को ऑक्सीजन दे रहे हैं। तमाम यूजर्स भी इस तरह के कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऑक्सीजन को मजाक में ना लें, आज इन बेचारों के साथ हुआ कल आपके साथ भी हो सकता है इसलिए सचेत रहें सुरक्षित रहें, पर्यावरण को बचाएं।एक ने लिखा कि दिल्ली में लोग प्रदूषित हवा से ज्यादा इन्हीं लोगों से परेशान हैं। एक ने लिखा कि कोई अन्यथा ना ले, प्रदूषण भरी जिंदगी में दो लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तीन नर्सों का वायरल वीडियो, ऑपरेशन थियेटर में बनाई थी रील, चली गई जॉब तो बुरा हुआ फील

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि बेचारे का दम घुट रहा होगा, थोड़ी से मदद क्या कर दी तुम लोग हंगामा करने लगे। एक ने लिखा कि ऑक्सीजन के लिए लड़की की मदद करता एक युवा नौजवान, बहुत सही ऐसे ही मदद करते रहो, पुण्य मिलता है मदद करने से। एक ने लिखा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि दिल्ली और नोएडा में होटल कम पड़ गए हैं या खुले में ज्यादा मजा आने लगा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola