नई दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में कंपनी मालिक के अपनी महिला कर्मचारी से अवैध संबंध बन गए। शादी का झांसा देकर करीब दो साल उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने अपने एक अन्य कर्मचारी को ही दो लाख में उसकी सुपारी दे दी। आरोपियों ने युवती की गला रेंतकर हत्या होने के बाद ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज से हत्याकांड की गुत्थी सुलझी है।
फुटेज में दो लोग दिखे
घटना 27 अगस्त की शाम 7 बजे की है। पुलिस को टिंबर मार्केट, आजादपुर, केवल पार्क में एक युवती गला रेंतकर हत्या करने की सूचना मिली। मृतका फाइनेंस कंपनी में टेलीकॉलर जॉब करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में दो लोग आते दिखाई दिए। एक व्यक्ति की पीठ पर बैग भी था। पुलिस ने कंपनी मालिक अनुज से गहनता से पूछताछ की।
युवती के पर्स में मंगलसूत्र
छानबीन में मृतका के पर्स से मालिक अनुज का फोटो और मंगलसूत्र बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में अनुज टूट गया। उसने बताया मृतका से उसके अवैध संबंध थे। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने कंपनी में काम करने वाले जयप्रकाश दुर्गा को दो लाख में हत्या की सुपारी दे दी। जयप्रकाश ने अपने दोस्त पंकज, श्याम, शरीफ़ और सुमित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सुपारी की रकमद भी बरामद की है। अनुज पहले से शादीशुदा है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
15 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines