Dawood Ibrahim Death News सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, बन रहे ऐसे मीम्स

Dawood Ibrahim Death News : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

dawood ibrahim

dawood ibrahim

विज्ञापन

Dawood Ibrahim Death News :अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कुछ लोग उसकी मौत का दावा कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि दाऊद को कुछ नहीं हुआ है, वह ठीक है। हालांकि दाऊद की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #DawoodIbrahim ट्रेंड करने लगा।

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्टवांटेड है और भारत को उसकी तलाश कई सालों से हैं। वह पाकिस्तान में गुप्त जगह पर रहता है। हालांकि वह कभी भी भारतीय एजेंसियों के हाथ नहीं लगा। ऐसे में जब उसके मौत की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होने लगे। कुछ इस खबर के सच होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे मीम्स

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

https://twitter.com/BOND420OO7/status/1736653315822239748

विज्ञापन

https://twitter.com/shintre_kedar/status/1736616297323262362

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि अनजान शख्स ने दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक पाकिस्तानी पत्रकार का वीडियो वायरल हो रहा है जो यही जानकारी दे रही हैं। हालांकि दाऊद के मरने की अभी तक इस खबर की पुष्टी नहीं हुई है।

विज्ञापन

दाऊद के मरने और उसके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर वह ट्रेंड करने लगा। “दाऊद इब्राहिम” ट्रेंड पर कुछ ही घंटों में 25 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट किया है।

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है दाऊद इब्राहिम

बता दें कि दाऊद इब्राहिम मुंबई ब्लास्ट समेत कई मामलों में आरोपी है और भारतीय खुफिया एजेंसियों की रडार पर है। वह 1993 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों ने उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था। दावा किया जाता है कि वह पाकिस्तान में रहता है लेकिन पाकिस्तान सरकार ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ