'घर-घर दूध देने खुद जाती है क्या?', गाय को साईकिल चलाता देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें वीडियो

Cow Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय साइकिल चलाती दिखाई दे रही है। गाय को साइकिल चलाता देख लोगों का दिमाग चकरा गया। वीडियो देख लोगों का कहना है कि क्या अब ये दूध भी खुद ही डिलीवर करेगी?

Cow Cycling Viral Video
विज्ञापन

Cow Viral Video : सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये असली है या नकली। सर्कस में आपने कुछ जानवरों को साइकिल चलाते देखा होगा। इतना ही नहीं, कई तरह की कलाकारी भी जानवर करते हैं लेकिन क्या एक भारी-भरकम जानवर साइकिल चला सकता है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय साइकिल चलती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गाय के आगे के दोनों पैर साइकिल की पैडल पर हैं और दो पीछे हैं। गाय के पैर भी पैडल के साथ ही मूमेंट कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि असली है या फेक है।

Advertisment

खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

गाय अपना सिर साइकिल के हैंडल के बीचोबीच रखी हुई है। हालांकि इस वीडियो को लेकर संदेह है कि ये असली है या नकली। इसे AI के जरिए एडिट करके बनाया गया है। लोगों का कहना है कि कोई भी गाय इस तरह साइकिल नहीं चला सकती है। वीडियो को 7 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट किए हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो फेक लग रहा है ऐसा भी कभी होता है क्या? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब गाय का काम सिर्फ दूध देना नहीं है बल्कि अब घर-घर जाकर दूध देना पड़ेगा। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो बनाने वाले ने अच्छा ट्राई किया है लेकिन साफ पता चल रहा है कि वीडियो फेक है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि जानवर इतनी आसानी से साइकिल चला सकते हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर लिखा कि AI का ऐसा ही इस्तेमाल होता रहा तो एक दिन इंसान खुद को ही नहीं पहचान पाएगा। एक अन्य ने लिखा कि मैं नशे में नहीं हूं, लेकिन मुझे लगा कि मैंने शराब पी ली है और मुझे होश ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि एक पल के लिए मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने दस सिगरेट पी ली हो। एक ने लिखा कि ये बात इस पर भी लागू हो गई है कि घर में रहना है तो काम तो करना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ