Air India Flight : पिछले कुछ दिनों से खाने में मिलने वाले कीड़ों को लेकर जमकर बवाल हुआ। ट्रेन में मिलने वाले खाने से लेकर, फ्लाइट में मिलने वाले खाने में कीड़े मिल चुके हैं। अब एक बार एयर इंडिया की एक फ्लाइट में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। यात्री ने इसका वीडियो शेयर किया है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसमें कब सुधार होगा?
दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री को उस समय झटका लगा जब उसके खाने में कीड़ा मिला। सुयशा सावंत नाम की यात्री ने बताया कि वह अपने दो साल के बच्चे के साथ विमान में सवार थी। खाने के लिए उसे ऑमलेट दिया गया लेकिन जब उसने ऑमलेट को लगभग खाकर खत्म करने वाली थी तो उसे एक कीड़ा दिखाई दिया।
बच्चे के साथ खा गई पूरा ऑमलेट!
महिला यात्री ने बताया कि वह अपनी दो साल की बच्ची के साथ यात्रा कर रही थीं। ऑमलेट को जब उन्होंने अपनी बच्ची के साथ लगभग पूरा खा लिया था तो नीचे कीड़ा दिखा। बताया जा रहा है कि ये कॉकरोच था। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है।
अनुपम खेर ने भी किया पोस्ट
वहीं एयर इंडिया की तरफ से महिला से जानकारी मांगी गई और कहा गया है कि हम इस पर कार्रवाई करेंगे। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसीलिए तो मैंने इस फ्लाइट से यात्रा करना लगभग बंद कर दिया है। एक अन्य ने लिखा कि ये भयानक है, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान खाने से भी इनकार नहीं कर सकते। एयर इंडिया को अब जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें : ऐसी कौन-सी चीज है जिसे अंधा भी देख सकता है?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लगा था कि एयर इंडिया में कुछ बड़ा बदलाव होगा लेकिन सिर्फ लोगो बदला है, हालात पहले से बुरे हो चुके हैं। एक ने लिखा कि सरकार को अब एयर इंडिया और इस तरह की लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब ये सब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines