---विज्ञापन---

पास पहुंचते ही तेज की रफ्तार और दिल्ली पुलिस के जवान को कार से कुचला, CCTV वीडियो आया सामने

Delhi Police Constable Video : दिल्ली में हुई चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें कार चालक कांस्टेबल को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

Delhi Police Constable Video : दिल्ली में अपराधियों या मनबढ़ों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण नांगलोई से सामने आया है। एक कार चालक ने दिल्ली पुलिस के एक जवान को कुचल कर जान ले ली है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिल्ली पुलिस का जवान बाइक से चल रहा है और वैगनआर कार पीछे-पीछे आ रही है। इसके तुरंत बाद घटना को अंजाम दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के नांगलोई इलाके में एक कार से टक्कर मारे जाने और फिर सड़क पर घसीटे जाने के बाद 30 साल के पुलिस कांस्टेबल संदीप की मौत हो गई। कांस्टेबल संदीप सिविल कपड़ों में थे और गश्त पर थे। वह अपनी बाइक पर थे, तभी एक वैगनआर कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। उन्होंने इशारे से कार चालक को धीमी रफ्तार में चलने के लिए कहा क्योंकि वह लापरवाही से कार चला रहा था।

---विज्ञापन---

10 मीटर तक कांस्टेबल को घसीटा गया

इसके बाद अचानक कार की रफ्तार तेज हो गई और पीछे से संदीप की बाइक को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल और कांस्टेबल संदीप को कार चालक ने करीब 10 मीटर तक घसीटा। इसके बाद वह फरार हो गया। संदीप को पास के अस्पताल ले जाया गया और फिर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। वे कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

---विज्ञापन---


आउटर दिल्ली पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिराम ने बताया कि कल देर रात करीब 2 बजे संदीप ऑन ड्यूटी पेट्रोलिंग पर था, तभी वीणा एन्क्लेव के पास एक दूसरी कार मौजूद थी। क्रॉस करने के दौरान दोनों के बीच शायद कोई बात हुई, जिसके बाद चार पहिया वाहन ने संदीप की बाइक पर पीछे से धक्का मारा और करीब 10 मीटर तक उसे घसीटता रहा। इससे संदीप के सिर पर गंभीर चोटें आईं और शायद इसी कारण से उसकी मौत हुई है। हम पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं। रोडरेज का मामला लग रहा है, BNS की धारा 102 में FIR दर्ज हुई है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2024 06:24 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola