Viral Video : बाइक का पेट्रोल हुआ खत्म तो बुलाई रैपिडो, शख्स की बातें सुनकर चौंक गया राइडर

Viral Video : Youtube पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार शख्स ने रैपिडो बुक कर लिया। जब रैपिडो राइडर बाइक सवार शख्स के पास पहुंचा तो वह हैरान रह गया। देखिए वीडियो आखिर क्या है पूरा मामला

Rapido Viral Video
विज्ञापन

Viral Video : भारत में ऐसे कई ऐप हैं, जिनके जरिए हम बाइक, कैब आदि बुक कर सकते हैं। ऑफिस आने-जाने या ट्रैफिक से बचने समेत कई कारणों से लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये भारत है भैया, यहां टैलेंट और जुगाड़ लोगों में खूब हैं। आगे हम जिस वायरल वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, ‘ओ भाई साब, क्या दिमाग लगाया है’।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने बाइक राइड बुक किया है। राइडर जब कस्टमर के पास पहुंचा तो पहले से ही एक बाइक पर बैठा हुआ था। यह देखकर राइडर हैरान रह गया। राइडर ने बोला कि इसके पास बाइक है, फिर भी इसने राइड क्यों बुक की है। राइडर बाइक बुक करने वाले शख्स के पास पहुंचा और यही सवाल दोहराया कि आपने राइड क्यों बुक की है?

विज्ञापन

धक्का मारने के लिए बुक कर ली रैपिडो 

शख्स ने जवाब दिया कि भाई धक्का मार दो। यह सुनकर राइडर भी हैरान हो गया। उसने पूछा कि क्या हुआ, बाइक खराब हो गई या फिर तेल खत्म हो गया है। शख्स ने कहा कि बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है। आगे दो किमी दूरी पर एजेंसी है, वहां तक धक्का मार दो। हालांकि राइडर इसके लिए तैयार हो गया और फिर एजेंसी तक पहुंचा दिया।

 

अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोनों को देखकर मुझे बहुत खुश हुई क्योंकि दो बेहद साधारण नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा कि एक बार मेरी बंद हुई तो मैं परेशान हो गया था। तब मैंने इस वीडियो को नहीं देखा था। अब मुझे भी अच्छा आईडिया मिल गया है।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक बार मैंने भी रैपिडो वाले को बुलाया था क्योंकि मेरी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था। उसने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर मुझे दिया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल लोगों के पास हर चीज का जुगाड़ है, कितने तेजस्वी लोग हैं। एक ने लिखा कि रैपडो वाला सोच रहा होगा कि मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ