'शेर अकेला ही आता है'- बिहार में बवाल के बीच तेजस्वी यादव की बहन ने शेयर किया वीडियो

Bihar Politics:बिहार में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच तेजस्वी यादव की बहन ने एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि शेर हमेशा अकेला ही आता है।

Tejashwi Yadav bIhar

तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक उठापठक के बीच लालू प्रसाद यादव का परिवार मीडिया जा सामना नहीं कर रहा है बल्कि परिवार के कुछ लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणियां जरूर कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बहन राज लक्ष्मी यादव ने एक वीडियो शेयर कर तीखी टिप्पणी की है।

विज्ञापन

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच तेजस्वी यादव की बहन राजलक्ष्मी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तेजस्वी यादव दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव के अलग अलग कई वीडियो हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही राज लक्ष्मी यादव ने जो कैप्शन लिखा है, उसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

राज लक्ष्मी यादव ने लिखा कि झुंड में तो सूअर आते हैं, शेर अकेला ही आता है! राज लक्ष्मी के इस पोस्ट पर कुछ लोग टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि अब राजनीति में भाषा का स्तर कितना गिर चुका है तो वहीं कुछ का कहना है कि सत्ता हाथ से जाते देख अब लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक ने लिखा कि लो कौन क्या है? आप ही तय करिए। न राजनीति बची, न विचार बचे, न भाषा बची। एक ने लिखा कि बात अब सुअर और शेर तक पहुंच गई है। एक ने लिखा कि ये बहुत गलत भाषा है, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसी बातें क्यों कहते हैं, जो खुद को ही नीचे दिखा जाए।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हर बार नीतीश कुमार ही खेला करते हैं, तेजस्वी यादव और लालू यादव को मिलकर ऐसा खेल खेलना चाहिए कि नीतीश कुमार फिर कोई खेल ही ना खेल पाएं। एक ने लिखा कि राजनीति का स्तर तो गिर ही चुका था लेकिन अब भाषा भी गिर गई है। एक ने लिखा कि राज लक्ष्मी जी इस तरह का भाषा प्रयोग करोगी तो सुनना भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ