एक ऐसा नेता जो चार राज्यों से पहुंचा संसद, तीन जगहों से लड़ा चुनाव, हुई थी करारी हार

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग की तरफ से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान शुरू होगा जो 1 जून को खत्म होगा। क्या आप जानते हैं एक नेता ऐसा भी था, जो चार राज्यों से संसद पहुंच चुका है?

Election Facts

चुनाव से जुड़े दिलचस्प तथ्य

Lok Sabha Election 2024 :  भारत के चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 7 चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा जबकि 1 जून को मतदान खत्म हो जाएगा। 4 जून को चुनाव आयोग चुनाव के नतीजे घोषित करने वाला है। आज हम आपको चुनाव के इतिहास से दिलचस्प जानकारी बताने जा रहे हैं।

कई बार नेता एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। हालांकि भारत में एक प्रसिद्द नेता ऐसा भी था, जो एक, दो नहीं बल्कि तीन जगहों से चुनाव लड़ा था। दो जगहों पर करारी हार हुई थी और एक सीट से जीत हासिल हुई थी। ये नेता कोई और नहीं बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

चार राज्यों से संसद पहुंचने वाले एकमात्र नेता

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो चार राज्यों से चुनकर संसद पहुंचे हैं। वह उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली से चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। 1957 1967 में वह बलरामपुर से,1971 में ग्वालियर 1977 और 1980 में नई दिल्ली , 1991 विदिशा, 1996 गांधीनगर , 1991 1996 1998 में लखनऊ से चुनाव जीत चुके हैं

तीन जगहों से लड़े चुनाव, मिली करारी हार

हालांकि एक मौका ऐसा आया था जब अटल बिहारी को करारी हार का सामान करना पड़ा। बात है 1957 की, अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन जगहों से चुनाव लड़ा था। लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर लेकिन दो जगह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ में उन्हें हार का सामान करना पड़ा लेकिन मथुरा में उनकी जमानत जब्त हुई हालांकि बलरामपुर से जीत हासिल हुई थी।

तीन बार बने PM

अटल बिहार वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे। उस वक्त वह पंडित नेहरु के बाद दो बार लगातार पीएम बनने वाले इकलौते नेता थे। अटल बिहारी 16 मई से 1 जून 1996 तक, फिर 1998 में और फिर 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ