---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

विदेशी युवती संग छेड़छाड़ की हरकत कैमरे में कैद, ऐसे भारतीय करते हैं देश को शर्मसार

Indian Man Assaults Woman : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय युवक एक विदेशी महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई जानना भी जरूरी है। जानिये इस वीडियो की क्या है सच्चाई!

Indian Man Assaults Woman: विदेशी महिला के साथ छेड़खानी करते एक भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर कहा जा रहा है कि एक भारतीय युवक ने चाइनीज महिला के साथ छेड़खानी की है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

विदेशी महिला के साथ छेड़खानी करते शख्स का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक विदेशी लड़की सोशल मीडिया पर लाइव करते हुए चल रही है। इसी बीच एक भारतीय युवक इस लड़की का पीछा करने लगता है और छेड़खानी शुरू कर देता है। महिला उससे छोड़ देने की बात कहती है लेकिन शख्स मानता नहीं है।

---विज्ञापन---

कुछ देर बाद वह शख्स लड़की को छोड़कर वहां से भाग जाता है। यह वीडियो @ShaykhSulaiman नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि भारतीय व्यक्ति ने चीनी महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इस वीडियो को कुछ ही घंटे में 25 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

क्या है वीडियो की सच्चाई?

इस वीडियो से जुड़े कीवर्ड सर्च करने पर पता चला कि ये घटना हांगकांग में हुई थी। घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट 13 सितंबर 2023 को पब्लिश की गई थी। इससे साफ है कि यह घटना पुरानी है लेकिन वीडियो के साथ किया जा रहा दावा क्या सच है?

यह भी पढ़ें : ‘पापा की परी’ का एक और कांड! स्कूटी से कुर्सी पर बैठे शख्स को जमीन पर पटका, ‘चूक गया निशाना’

वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स भारतीय ही बताया गया है लेकिन लड़की चीन की नहीं है। रिपोर्ट्स में इस लड़की को दक्षिण कोरिया की निवासी बताया गया है। इस घटना के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया गया था। लड़के की पहचान अमित जरियाल के रूप में हुई थी, जो एक वेटर के तौर पर काम करता था।

---विज्ञापन---

निष्कर्ष: वीडियो के साथ किया जा रहा दावा कुछ गलत तो कुछ सही है लेकिन वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि पिछले साल का है।

First published on: Mar 16, 2024 05:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola