मुख्य चुनाव आयुक्त ने किस मुद्दे पर सुनाई शायरी? Lok Sabha Election की तारीखें कर रहे थे घोषित

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त दो मुद्दों पर बात रखने दौरान शायरी पढ़ते दिखाई दिए। पूरी खबर पढ़कर जानिए किन मुद्दों का जिक्र कर CEC राजीव कुमार शायरी पढ़ने लगे।

CIC Rajeev Kumar Shayari

CIC Rajeev Kumar

Lok Sabha Election Date 2024:  भारतीय चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और अपनी तैयारी के बारे में लोगों को बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो मौके ऐसे आए जब राजीव कुमार ने शायरी पढ़ी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने फेक न्यूज और मिसलीडिंग जानकारी पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम इसको लेकर काफी सख्त रवैया अपनाने वाले हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम फेक न्यूज को रोकने के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च करने वाले हैं।

फेक न्यूज पर करेंगे बड़ा प्रहार!

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आप हमारी आलोचना कर सकते हैं लेकिन फेक न्यूज नहीं फैला सकते क्योंकि ये अफवाह फैलाते हैं। फेक न्यूज को सोशल मीडिया से हटा दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फेक न्यूज की रियलिटी हम खुद बताने वाले हैं। सोशल मीडिया पर जो भी आ रहा है, उसके आगे शेयर न करें। इसमें झूठ का एक बड़ा बाजार है।

जब शायरी पढ़ने लगे मुख्य चुनाव आयुक्त

फेक न्यूज पर बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जब मैं इसके बारे में सोच रहा था तो मैंने चंद लाइनें लिखी थीं। ‘झूठ के बाजार में रौनक तो बहुत है, गोया बुलबुले जैसी तुरंत फट जाती है पकड़ भी लोगे तो क्या हासिल होगा सिवाय धोखे के’ लोगों से अपील है कि आगे भेजने से पहले उसे पढ़ लें समझ लें फिर आगे भेजें।

नेताओं को भी शायरी पढ़ दी सलाह

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने नेताओं और राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि बहुत व्यक्तिगत हमलों से बचना चाहिए। इस पर अपनी बात रखते हुए CEC राजीव कुमार ने कहा कि दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे। जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे भी आज कल जल्दी जल्दी दोस्त और दुश्मन बनने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है तो नेता एक दूसरे के लिए ज्यादा गंदा ना बोलें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ