News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read Moreखाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। खाना कैसे बनाएं और अच्छा खाना खाने कहां जाएं, इससे जुड़े सोशल मीडिया पर कई चैनल और पेज हैं। पराठा भारत का एक प्रसिद्द डिश है जबकि पिज्जा को भी खूब पसंद किया जाता है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पराठा का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पराठा बना रहा है, पराठे की साइज सबको हैरान कर रहा है। पराठे को बनाने के लिए आटा लिया और फिर उसमें फिलिंग भरी गई। पराठा बड़ा था तो उसका तवा भी उसी के आकार का था। बड़े तवे पर पराठे को सेंकने के लिए रखा गया। एक बड़े चमचे से उसको पलटा गया और कपड़े की मदद से घी लगाया गया।
इसके बाद जब पराठा तैयार हो गया तो उसे कई हिस्से में काटा गया। पराठे के आकार की प्लेट आई और इसमें रखकर पराठे के साथ दही परोस दिया गया। यह वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि अगर सामने पराठा हो पिज्जा कौन खायेगा? आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि एकदम सही।
Who needs Pizza when you can have Paratha…? pic.twitter.com/nd7aPVIAK7
— anand mahindra (@anandmahindra) December 17, 2023
एक ने लिखा कि भारत में तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने की चीजे हैं। दुर्भाग्य से, हम दुनिया में अपने खाद्य पदार्थों को दुनियाभर में फेमस नहीं कर पा रहे हैं। एक ने लिखा कि ये इतना बड़ा पराठा है कि एक से ही पूरा परिवार मस्त हो जाएगा। एक ने मजाक करते हुए लिखा कि इस पराठे को हजम करने के लिए कम से कम पेट में 2000 सीसी का इंजन लगा होना चाहिए।
आनंद महिंद्रा ने पराठे का वीडियो शेयर किया, जिसे खूब देख जा रहा है। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। 24 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।