Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

‘मेरी बेटी जैसा दर्द…’, BJP की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं RG Kar पीड़िता की मां

कोलकाता के दिल दहला देने वाले RG Kar रेप मर्डर केस की पीड़िता की मां ने BJP से बात कर पानिहाटी विधानसभा सीट से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अप्रैल में होने वाले मतदान के लिए BJP अपनी नई लिस्ट जारी करने वाली है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 19, 2026 18:49
rg kar victim doctor mother

कोलकाता के बहुचर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड की पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पुष्टि की कि वह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं. राजनीति में आने के फैसले पर पीड़िता की मां ने भावुक होते हुए कहा, “यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया. भाजपा लंबे समय से मुझसे संपर्क में थी, लेकिन तब मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं थी. अब मुझे लगता है कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए यह कदम जरूरी है, TMC को हराने के लिए मैं BJP में शामिल हुई. हाल ही में भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने उनके परिवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज थीं.

न्याय पाने के लिए BJP के साथ रहना होगा

पीड़िता की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा कि “मैंने सिर्फ फोन करके कहा कि मैं उम्मीदवार बनना चाहती हूं. न्याय की लड़ाई अब बहुत कठिन हो गई है. सभी पार्टियों ने ऑफर दिए, लेकिन न्याय पाने के लिए हमें BJP के साथ रहना होगा. CBI पर हम अभी भी नाखुश हैं, वे ठीक से काम नहीं कर रहे. मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी जैसा हादसा किसी और महिला के साथ कभी हो.”

---विज्ञापन---

बच्चे की मौत पर राजनीति नहीं करने देंगे

पीड़िता के पिता ने भी सपोर्ट किया और बताया, “हम अपनी बेटी के न्याय के लिए BJP के साथ हैं. हमने कहा था कि किसी को हमारे बच्चे की मौत पर राजनीति नहीं करने देंगे. लेफ्ट ने क्या किया? सिर्फ प्रदर्शन? उन्होंने तो ऐसे काम किए कि हमें न्याय न मिले. पहले राज्य कैसे चलाया और अब TMC को सत्ता में बनाए रखने में मदद कर रहे हैं. हमें नहीं पता कौन हमारे खिलाफ लड़ने वाला उम्मीदवार है.” हाल ही में पूर्व बर्राकपुर सांसद और BJP नेता अर्जुन सिंह ने परिवार के घर पहुंचकर लंबी बातचीत की. दोनों पक्षों ने बातचीत का ब्योरा नहीं बताया, सिर्फ अर्जुन सिंह ने कहा- ‘परिवार की हालत जानने गया था.’

पानिहाटी सीट पर कौन-कौन?

TMC ने पानिहाटी सीट पर निर्मल घोष के बेटे तीर्थांकर घोष उम्मीदवार घोषित कर दिया है. निर्मल घोष ने यह सीट 5 बार जीती है, 2021 में 25,000 वोटों से जीत हासिल की थी. CPI(M) ने आरजी कर आंदोलन के चेहरे कोलतन दासगुप्ता को टिकट दिया है. उत्तर 24 परगना की पानिहाटी सीट पर दूसरी चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी.

---विज्ञापन---

क्या था RG Kar रेप मर्डर केस

9 अगस्त 2024 को कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में PG ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप मर्डर केस में अगले दिन सिविक वॉलंटियर संजय रॉय गिरफ्तार. कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस CBI को सौंपा. CBI ने 7 अक्टूबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की, 4 नवंबर 2025 को चार्ज फ्रेम हुए. 20 जनवरी 2026 को कोर्ट ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई. परिवार का आरोप है कि वह अकेला नहीं था. राज्य सरकार और CBI ने डेथ पनिशमेंट मांगा, कोर्ट ने राज्य की अपील खारिज की लेकिन CBI की मंजूर कर ली. फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने तीन याचिकाएं रिलीज कर दीं.

First published on: Mar 19, 2026 06:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.