हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में ममता गुट के नेताओं पर हमला जारी है, शनिवार को टीएमसी एमएलए कुणाल घोष की कार पर अंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसके कारण वो वहीं से वापस लौट गए. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
ममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला (Photo-X/@AITCofficial and PTI)

Kunal Ghosh’s Car Attacked: पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक कुणाल घोष की कार पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर अंडे और पत्थर फेंके. ये घटना तब हुई जब लो पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे.

भीड़ ने रोकी कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों का एक ग्रुप ने कुणाल घोष की गाड़ी को घेरे हुए और उसे आगे बढ़ने से रोकता हुआ दिख रहा है. लोग कार पर अंडे और पत्थर फेंकते हुए और ‘कुणाल घोष वापस जाओ’ जैसे नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना में गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया.

वापस लौटे घोष

हमले के बाद कुणाल घोष ने अपनी जर्नी बीच में ही छोड़ दी और कोलकाता लौट आए. उन्होंने कहा कि जब भीड़ ने उनकी गाड़ी रोकी, तो मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. घोष ने कहा, ‘ये जंगल राज है. उन्होंने मेरी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और सड़क जाम कर दी.’ उन्होंने कहा कि वो शिकायत दर्ज कराने के लिए लाल बाजार या भवानी भवन जाएंगे.

विज्ञापन

TMC और BJP का एक दूसरे पर आरोप

ममता गुट के टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे बीजेपी समर्थक थे. ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोगों को श्रीरामपुर में उनकी रैली में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही थी. टीएमसी नेता असित मजूमदार ने इस घटना को ‘पहले से तय हमला’ बताया, जबकि उत्तरपाड़ा से भाजपा विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने इसे जनता की तरफ से अचानक आया रिएक्शन बताया.

पहले भी हो चुकी है घटना

मई 2026 में बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC नेताओं को निशाना बनाकर अंडे फेंकने की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें से ये एक है. टीएमसी ने ऐसी घटनाओं के लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे जनता के गुस्से का इजहार बताया है.

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में टीएमस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को भी नदिया जिले के तेहट्टा में अंडे फेंककर विरोध का सामना करना पड़ा था. कलकत्ता हाई कोर्ट ने पहले भी राज्य सरकार से ऐसी घटनाओं को लेकर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola