'EVM से नहीं, वोटर लिस्ट से हो रही वोट चोरी', EC पर अभिषेक बनर्जी का जोरदार हमला

Abhishek Banerjee Press conference: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के ऑफिस में उनसे मुलाकात की थी.

abhishek banerjee
विज्ञापन

Abhishek Banerjee Press conference: ‘चुनाव आयोग व्हाट्सएप पर आदेश निकलता है आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं करता, क्या आदेश व्हाट्सएप पर निकल जाएंगे’, यह सवाल पूछा तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में. उन्होंने कहा कि EVM में वोट चोरी नहीं हो रही है. यह इलेक्टोरल रोल में हो रही है. कांग्रेस, AAP जैसी पार्टियां महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में इसे पकड़ नहीं पाईं. अगर वे इसे पकड़ लेते तो इन राज्यों में BJP हार जाती.

नीचे आएं और मीडिया का सामना करें मुख्य चुनाव आयुक्त

ECI के बाहर PC के दौरान अभिषेक बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान जब हम बात कर रहे थे तो उन्होंने उंगली दिखाना शुरू कर दिया, बीच में टोका और गुस्सा करने लगे. मैंने जवाब दिया कि आप नॉमिनेटेड हैं और मैं इलेक्टेड. यह सरकार WhatsApp सर्कुलर पर चल रही है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे नीचे आएं और मीडिया का सामना करें. वे अपने मालिकों के प्रति जवाबदेह हैं और हम बंगाल के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं.

विज्ञापन

EVM से नहीं, वोटर लिस्ट से चोरी

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप EVM से वोट चोरी नहीं हो रहा है बल्कि वोटर लिस्ट से चोरी हो रही है. पहले वोटर तय करता था कि सरकार किसकी बनेगी… लेकिन अब सरकार तय करती है कि वोटर कौन होगा, यही है नया भारत. ज्ञानेश कुमार को इस संस्था और हमारे देश को बर्बाद करने के मिशन पर भेजा गया था. मैं ज्ञानेश कुमार को चुनौती देता हूं कि वे हमारी 2.5 घंटे चली मीटिंग की CCTV फुटेज जारी करें. सिर्फ़ वही बोल रहे थे. यह हमारे लिए एक चुनौती है कि हम यहां आपकी सरकार को सत्ता से हटाने आए हैं.

सॉफ्टवेयर के ज़रिए हो रही चोरी को पकड़ें

अभिषेक बनर्जी ने गैर भाजपा पार्टियों से कहा कि मैं समान विचारधारा वाली पार्टियों से अपील करता हूं कि वे वोटर रोल में सॉफ्टवेयर के ज़रिए हो रही चोरी को पकड़ें. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी लिस्ट जारी करें. पहले SIR में सस्पिशियस लिस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं थी. मैंने ज्ञानेश कुमार से साफ-साफ कहा कि आप इलेक्टोरल रोल का हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ