Viral Video: भारी बारिश के बाद नदी जैसी दिखी बेंगलुरु की सड़कें, हर जगह दिखा पानी

Bengaluru Rain

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। पानी भरने के बाद सड़कें नदियों की तरह दिखीं। सड़कों पर पानी भर जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों और बाइक सवारों को हुई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बारिश और हवा चलने के बाद कई इलाकों में पेड़ उखड़े हुए पाए गए। ऐहतियात के तौर पर आज स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सड़कों पर पानी भरने के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग पर जलभराव वाले हिस्से में फंसी गाड़ियां दिख रही है। कुछ इलाकों में फंसे हुए नागरिकों को नावों की मदद से निकाला गया।

विज्ञापन

बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए रामनगर सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत का वादा किया।

बेंगलुरु शहर के डीसी के श्रीनिवास ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “भारी बारिश के कारण बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और सोमवार को कई पेड़ उखड़ गए। भारी बारिश के कारण मंगलवार को बेंगलुरु के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।”

विज्ञापन

ट्विटर पर #BengaluruRain और #bengalurutraffic जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि भारी बारिश के कारण जनजीवन ठप हो गया है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु, बेलगावी और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ